अभिनेता बॉबी देओल एनिमल के बाद से दर्शकों को फेवरेट बन गए हैं। वह जिस भी किरदार को निभाते हैं। दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। उनकी फिल्म 'बंदर' का टीजर सामने आया है। इस फिल्म के टीजर ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। अनुराग कश्यप की यह फिल्म सत्य घटना पर आधारित है। टीजर में दिखाया जाता है कि समीर मेहरा (बॉबी देओल) डेटिंग ऐप के चक्कर में फंस जाता है। इस ऐप पर उसकी मुलाकात एक लड़की से होती है जो उसे बुरी तरह से फंसा देती है।
इस फिल्म में बॉबी देओल की बहन का किरदार सान्या मल्होत्रा ने निभाया है। फिल्म में राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी समेत अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। पहली बार अनुराग और बॉबी साथ में काम कर रहे हैं। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
'बंदर' के टीजर की शुरुआत बॉबी देओल के साथ होती जो 70 के रॉकस्टार की तरह 'कम ऑन बेबी दिल किसको देगी' गाने पर डांस करते नजर आते हैं। इसके बाद वह डेटिंग ऐप पर अलग-अलग लड़कियों से मिलते हैं। फिर अचानक से एक ट्विस्ट आता है और उनकी जिंदगी बदल जाती है। एक लड़की बॉबी पर गंभीर आरोप लगाती है जिसकी वजह से वह पुलिस के चक्कर में फंस जाता है। फिल्म का टीजर दर्शकों को खूब पसंद आया है।
इस फिल्म की कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है। दोनों साथ में 'पाताल लोक', 'कोहरा' और 'उड़ता पंजाब' की कहानी लिख चुके हैं। उनकी हाल ही में 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। इस सीरीज में उन्होंने दमदार अभिनय किया था।