आज के समय में हम सभी लोग वॉक करने से लेकर मेट्रो तक में ट्रैवल करने तक, हर समय ईयरफोन यूज करते हैं। ज्यादातर लोग सुबह वॉक पर जाते समय ईयरफोन लगाकर चलते हैं। आपके आसपास में बहुत कम लोग होंगे जो बिना किसी उपकरण से एक्सरसाइज या वॉक करते हो। क्या आप जानते हैं ईयरफोन लगाकर वॉक करना सेहत के लिए कितना नुकसानदायक होता है।
ज्यादातर लोग वॉक करते हुए ईयरफोन इसलिए इस्तेमाल करते हैं कि उन्हें किसी तरह का अकेलापन महसूस ना हो। इस बीच साइलेंट वॉकिंग के ट्रेंड को बढ़ावा दिया जा रहा है। साइलेंट वॉक में आपको बिना किसी उपकरण के चलना है। इस दौरान अपने साथ आप ज्यादा समय बिता पाएंगे। ये आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। साइलेंट वॉकिंग आपके मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा है।
ये भी पढ़ें- स्किन के लिए फायदेमंद है विटामिन F, कैसे बनाता है त्वचा को ग्लोइंग
साइलेंट वॉक सेहत के कैसे फायदेमंद है
विशेषज्ञों का भी मानना है कि आपको वॉक और एक्सरसाइज करते समय ईयरफोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। घंटों ईयरफोन लगाने से आपके कानों पर भी बुरा असर पड़ता है। साथ ही मेंटल हेल्थ के लिए भी अच्छा नहीं है। आइए जानते हैं साइलेंट वॉकिंग आपके मेंटल हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद है।
माइंडफुलनेस के लिए अच्छा है- अगर आप हर रोज कुछ देर साइलेंट वॉकिंग करते हैं तो ये आपके मस्तिक के लिए अच्छा है। बिना म्यूजिक सुनें, आप चिड़ियों की चहचाहट, अपने पैरों की कदमों को सुनेंगे। इन चीजों से स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है।
ये भी पढ़ें- ब्रेन कैंसर से ल्यूकेमिया तक, कितने तरह के होते हैं कैंसर? समझिए
खुद पर बढ़ेगा विश्वास- कई लोगों को सबसे ज्यादा शांति तब मिलती हैं जब वह खुद के साथ समय बिताते हैं। बिना किसी ऑडियो के चलने से आपको अपने अंदर की आवाज सुनाई देती है, आप उस समय अपने विचारों को सबसे अच्छे तरीके से समझ पाते हैं। आपके दिमाग कई चीजें सोचता है और उस समय आप सबसे ज्यादा क्रिएटिव आइडिया के साथ आते हैं।
मूड को बेहतर करता है- चलना आपके सेहत के लिए अच्छा होता है। चलने से एंडोर्फिन रिलीज होता है। इसे हैप्पी हार्मोन कहा जाता है। चलने से आपका मूड अच्छा होता है। साइलेंट वॉक आपके लिए किसी थेरेपी से कम नहीं होता है।
आपको नींद अच्छी होती है- खासतौर पर अगर आप शाम के समय में साइलेंट वॉकिंग करते हैं तो इससे आपको जल्दी नींद आती है। आपको रातभर अच्छी नींद आती है। अगर आप रेगुलर साइलेंट वॉक करते हैं तो इससे आपका हार्ट हेल्दी रहता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और आप फिट रहते हैं।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों और सामान्य बातचीत पर आधारित है। खबरगांव इसकी पुष्टि नहीं करता है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने की डॉक्टर की सलाह लें।