हम जो भी खाते हैं उसका असर हमारे शरीर पर पड़ता है। भागदौड़ वाली जिंदगी में ज्यादातर लोग अनहेल्दी चीजों का अधिक सेवन कर रहे हैं जिसकी वजह से बीमारियां होने का खतरा भी तेजी से बढ़ा है। लोग हेल्दी चीजों को छोड़कर बाहर मिलने वाले जंक फूड को खा रहे हैं। सिर्फ बड़े ही नहीं बच्चे भी घर का लंच खाना नहीं पसंद करते हैं बल्कि कैंटीन में मिलने वाला समोसा, पिज्जा और बर्गर खाना चाहते हैं। इन चीजों को खाने से मोटापा बढ़ता है क्योंकि इनमें ट्रांस फैट होता है।

 

प्रोसेस्ड फूड के अधिक सेवन से व्यस्कों में मोटापा, हृदय रोग और डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़े हैं। हाल ही में अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) ने एडवाइजरी जारी की है जिसमें बताया गया है कि सभी अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड खराब नहीं होते हैं। फूड प्रोसेसिंग के कुछ तरीकों को सुरक्षित, पौष्टिक और सुविधाजनक माना गया है। हेल्दी प्रोसेस्ड फूड में पौष्टिक चीजों को ज्यादा शामिल किया जाता है जबकि चीनी, अनहेल्दी फैट और नमक की मात्रा कम होती है। यह शरीर को कम नुकसान पहुंचाता है।

 

यह भी पढ़ें- च्यूइंग गम चबाने से बढ़ता है दिमाग का फोकस, स्टडी में दावा

 

गुड प्रोसेस्ड फूड

 

एएचए (AHA) ने अपने एडवाइजरी में बताया कि हेल्दी प्रोसेस्ड फूड एक अच्छा ऑप्शन है। इन चीजों में फाइबर, प्रोटीन, मिनरल्स की मात्रा ज्यादा रखी जाती है। इसमें साबूत अनाज वाले ब्रेड, अधिक फाइबर वाले ब्रेकफास्ट, फोर्टिफाइड प्लांट बेस्ड मिल्क (ये दूध उन लोगों के लिए फायदेमंद होता है जो लैक्टोज इनटोलरेंट होते हैं), कैन वाले बीन्स शामिल है। इसे गुड प्रोसेस्ड फूड की कैटेगरी में डाला गया है।

 

  • हमेशा किसी भी चीज को खरीदने से पहले फूड लेबल में लिखी सामग्री को जरूर देखें।
  • फोर्टिफाइड प्रोडक्ट्स में कैल्शियम, विटामिन डी, बी 1, आयरन की भरपूर मात्रा होती है।फोर्टिफाइड (पोषक तत्वों से भरपूर) साबूत अनाज- यह फाइबर, आयरन और बी विटामिन्स का मुख्य स्त्रोत हो सकते है। लेकिन इनमें चीनी ना मिलाएं।
  • प्लांट बेस्ट मिल्क (सोया या बादाम का दूध)- इनमें कैल्शियम और आयोडिन के पोषक तत्वों को मिलाया जाता है।
  • कैन वाले बीन्स (बेक्ड बीन्स कहते हैं)-  यह अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड की कैटेगरी में आते हैं क्योंकि इन्हें टिन के डिब्बे में पैक किया जाता है और कुछ फार्मिंग एजेंट डाले जाते हैं लेकिन फिर भी ये पौधे प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्त्रोत हैं। इन्हें खाने से पहले अच्छे से धो लें।
  • ग्रीक योगर्ट- यह आंतों और हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद होता है।

 

एडवाइजरी में बताया गया कि आप अपनी डाइट में 80:20 का अनुपात रखेंजिसमें 80% फूड और 20% हेल्दी प्रोसेस्ड फूड को रखें। 

यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन पर कैसे पड़ रहा है उम्र का असर? खुद बताई परेशानियां

बैड प्रोसेस्ड फूड

अनहेल्दी प्रोसेस्ड चीजों में सैचुरेटेड फैट, चीनी, नमक, एडिटिव्स का इस्तेमाल होता है। इन चीजों में पोषण की मात्रा ना के बराबर होती ही है। इन चीजों में रिफाइंड कॉर्ब्स होता है जो शरीर में शुगर की मात्रा को बढ़ाता है। लंबे समय तक इन चीजों को खाने से गंभीर सूजन, पेट संबंधी बीमारियां, हृदय रोग और डायबिटीज हो सकता है। इन चीजों को अधिक मात्रा में खाने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है।

  • चीनी वाली सभी कोल्ड ड्रिंक्स
  • मैदा से बनी चीजें
  • इंस्टेंट नूडल्स
  • प्रोसेस्ड मीट
  • रेडी टू ईट बनने वाली चीजें

Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों पर आधारित है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।