जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी गई। घटना के वक्त अभिजीत दिपके लोगों को संबोधित कर रहे थे। उसी वक्त एक महिला ने उन पर स्याही फेंकी तो धरनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि अभिजीत ने मंच पर मौजूद अन्य लोगों को शांत कराने की कोशिश की और बाद में एक्स पर लिखा, 'नीला मेरा पसंदीदा रंग है… जय भीम!' उधर, दिल्ली पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें: खाकी का खौफ खत्म? हापुड़ में शराबी युवक ने पुलिस चौकी में की तोड़फोड़
जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल के 21 दिन दिल्ली पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हटाकर अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
उन्होंने कहा, 'मैं आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहा हूं। मैं सभी से अपील करता हूं कि पीछे न हटें; यह आंदोलन और बड़ा होगा। उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है। मैं सभी से जंतर-मंतर आने का आग्रह करता हूं। हमारा आंदोलन यहां से जारी रहेगा और हम 20 जुलाई को तय अपना मार्च आगे बढ़ाएंगे।'
यह भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, सुवेंदु सरकार ने क्यों लिया एक्शन?
सफदरजंग अस्पताल में सोनम
नीट परीक्षा में धांधली के खिलाफ सोनम वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर थे। शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस उन्हें धरनास्थल से गई। समर्थकों का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया और बताया कि हाई कोर्ट के आदेश पर तबीयत बिगड़ने के बाद सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे डॉक्टरों की निगरानी में है।
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और सफदरजंग अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया, ताकि कानून-व्यवस्था को बनाए रखा जा सके।
