कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दो प्रवक्ताओं यानी सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ये दोनों रोक के बावजूद जंतर-मंतर पहुंच गए थे। अब इसी के खिलाफ CJP ने 'लहरा दो तिरंगा' मार्च का आह्वान किया है। CJP ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा लहराने का कार्यक्रम रखा है। इससे पहले सेंट्रल पार्क को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कनॉट प्लेस और उसके आसपास के इलाके में भारी संख्या में पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं। इस कार्यक्रम को कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने भी समर्थन दिया है।

 

पढ़ें हर जरूरी अपडेट  

4:17 pm

नई दिल्ली में धारा 163 लागू

राजधानी दिल्ली में 'लहरा दो तिरंगा' अभियान के बारे में डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा है कि नई दिल्ली जिले में धारा 163 लागू है।

4:13 pm

कई संगठनों ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी

कई कारोबारी संगठनों ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर अपील की है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें। 

3:43 pm

नोटिस में क्या है?

दिल्ली पुलिस की ओर से अभिजीत दीपके को दिए गए नोटिस में कहा गया है कि ऐसी कार्रवाई से दूर रहें जिससे नागरिकों, यात्रियों, व्यापारियों और अन्य को समस्या हो।  

3:23 pm

क्या बोली पुलिस?

CJP के प्रदर्शन के बारे में डीसीपी एन चैतन्य ने कहा है, 'सभी इंतजाम हो गए हैं। हम ध्यान रखेंगे कि सबकुछ शांतिपूर्ण रहे।'

3:24 pm

भारी सुरक्षा बल तैनात

कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा बल तैनात।

2:44 pm

AAP ने राष्ट्रपति भवन के पास निकाला तिरंगा मार्च

CJP के 'लहरा दो तिरंगा' अभियान से पहले ही आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति भवन के पास तिरंगा मार्च निकाला। इसमें सैकड़ों लोग कई फीट लंबा तिरंगा लेकर पैदल चलते दिखाई दिए।

2:41 pm

अभिजीत दीपके को मिला नोटिस

NCP-SCP के प्रवक्ता अनीष गवांडे के घर पर रुके अभिजीत दीपके को नोटिस देने के लिए पुलिस अनीष के घर पहुंची।