हरियाणा के एक प्राइवेट अस्पताल मेदांता में एक एयरहोस्टेस के साथ दरिंदगी हुई है। वह ICU वार्ड में वेंटिलेटर पर थी, अस्पताल के ही एक स्टाफ ने उसका यौन उत्पीड़न किया है। महिला की उम्र 46 साल है। अस्पताल में यौन उत्पीड़न का केस सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि वे CCTV फुटेज खंगाल रहे हैं।
महिला एक होटल में ठहरी हुई थी। होटल के ही स्वीमिंग पूल में तैरने के बाद वह बीमार पड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद एक प्राइवेट अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था, वहीं उसके साथ स्टाफ दरिंदगी कर दी।
पुलिस क्या कर रही है?
पुलिस CCTV फुजेट की तलाश कर रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। महिला 5 अप्रैल को गुरग्राम के इस अस्पताल में भर्ती हुई थी। रविवार को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था।उसने अपनी शिकायत में कहा है, '6 अप्रैल को मैं वेंटिलेटर पर थी। अस्पताल के कुछ स्टाफ ने मेरा यौन उत्पीड़न किया है। मेरे पति को मैंने यह बात तब बताई, जब डिस्चार्ज हो गई।' अस्पताल से निकलने के बाद महिला पुलिस के पास अपनी तहरीर देने पहुंची। पुलिस ने कहा है कि एयर होस्टेस की शिकायत के बाद FIR दर्ज कर लिया गया है। सदर पुलिस स्टेशन केस की छानबीन में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: पुलिस देखते ही पॉटी कर देता था चोर, पकड़ने की जगह भाग जाते थे सिपाही
महिला ने कहा है कि वहां महिला नर्स खड़ी थीं फिर भी एक स्टाफ उसके प्राइवेट पार्ट छू रहा था। वहां मौजूद स्टाफ ने इसका विरोध नहीं किया। अस्पताल से 13 अप्रैल को महिला डिस्चार्ज हुई, फिर पति से सारी कहानी बताई। अपने वकील से मिलकर पीड़िता ने पुलिस केस दर्ज कराया है।
गुरुग्राम पुलिस ने कहा, 'पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम फुटेज तलाश रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।'
यह भी पढ़ें: 24% ही क्यों? वह फॉर्मूला जिससे 1 से 1.24 लाख हुई सांसदों की सैलरी
महिलाओं के लिए कितना सुरक्षित हरियाणा?
साल 2022 के नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़े बताते हैं कि हरियाणा में महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर प्रति लाख आबादी पर 118.7 थी, यह देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा है। 1,787 केस रेप के दर्ज हुए। साल 2022 में हरियाणा में रेप के 1,787 मामले दर्ज किए गए थे, यौन उत्पीड़न के 917 मामले दर्ज किए गए थे। साल 2023 में राष्ट्रीय महिला आयोग को हरियाणा से करीब 1,115 शिकायतें मिलीं।