दिल्ली सहित NCR क्षेत्र में गरज-चमक और तूफानी हवाएं के साथ आज सुबह सुबह भीषण बारिश हुई है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 2 से 3 घंटे NCR क्षेत्र में तेज बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक,  उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।   

 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है और झोंकों के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में भी बारिश का अनुमान है।  

 

यह भी पढ़ें: CJI का मिलने से इनकार, INDIA गठबंधन करेगा मार्च; दिल्ली में हो गई झमाझम बारिश

उत्तर-पश्चिम भारत में आज कैसा रहेगा मौसम? 

जम्मू- कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद में 11-12 अक्टूबर, 14 अक्टूबर और 16 से 17 अक्टूबर के दौरान, हिमाचल प्रदेश में 11 से 13 अक्टूबर और 16 से 17 अक्टूबर के दौरान, उत्तराखंड में 11 से 17 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा, पंजाब में 12 से 14 अक्टूबर के दौरान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में 11 से 15 अक्टूबर के दौरान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11-16 अक्टूबर के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 से 16 अक्टूबर के दौरान, पूर्वी राजस्थान में 11 अक्टूबर और 13 अक्टूबर को कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

 

इसके अलावा, पंजाब में 11 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को काफी बड़े इलाके में या पूरे इलाके में बारिश होने की संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पंजाब में 12-15 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा की रफ्तार, झोंके 60 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना है।  

मध्य भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?  

12 से 17 अक्टूबर के दौरान छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं से लेकर कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। 12-13 अक्टूबर के दौरान छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं गरज के साथ तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं (गति 40-50 किमी/घंटा, झोंकों के साथ 60 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना है।  

पूर्वी भारत में आज कैसा रहेगा मौसम? 

12 से 17 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 11 से 13 अक्टूबर के दौरान झारखंड, 11 से 12 अक्टूबर को बिहार, 11-17 अक्टूबर के दौरान ओडिशा में कहीं-कहीं से लेकर कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। 

पूर्वोत्तर दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत 

13 से 17 अक्टूबर के दौरान, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में 11-17 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 11-17 अक्टूबर के दौरान, केरल और माहे में 11 से 14 अक्टूबर के दौरान, लक्षद्वीप में 11 से 15 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना है।