अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DoJ) ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े लाखों नए दस्तावेज जारी किए हैं। यह सबसे बड़ा रिलीज है, जिसमें लगभग 30 लाख पेज, 1 लाख 80 हजार इमेज और 2 हजार वीडियो शामिल हैं। ये दस्तावेज शुक्रवार को सार्वजनिक किए गए हैं। यह रिलीज पिछले साल पारित एक कानून 'एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी ऐक्ट' के तहत हुई है, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नवंबर 2025 में साइन किया था।
एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी ऐक्ट के मुताबिक एपस्टीन से जुड़े सभी दस्तावेज पब्लिक होने चाहिए थे, लेकिन DOJ ने दिसंबर की डेडलाइन मिस कर दी थी। अब डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांच ने कहा है कि यह रिलीज एक लंबी जांच और रिव्यू प्रोसेस का अंत है। अमेरिकी लोगों को अब पारदर्शी जानकारी मिलेगी।
यह भी पढ़ें: एपस्टीन फाइल्स में PM मोदी का नाम, MEA ने खारिज किया, विपक्ष ने उठाए सवाल
जेफरी एपस्टीन के नए दस्तावेजों में क्या है?
अमेरिकी DoJ ने अब तक करीब 35 लाख पेज रिलीज किए हैं। DOJ ने कहा कि 60 लाख से ज्यादा पेज की जांच हुई थी और कुछ को छिपाया गया है। दस्तावेजों में एपस्टीन की जेल में बिताई जिंदगी, साल 2019 में हुई उसकी मौत के किस्से, गिस्लेन मैक्सवेल की जांच और कई हाई-प्रोफाइल लोगों को भेजे गए उसके ईमेल शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: एपस्टीन फाइल्स में जोहरान की मां मीरा नायर का जिक्र, 2009 के ईमेल में क्या लिखा?
किन नामों पर हंगामा मचा है?
- प्रिंस एंड्र्यू: जेफरी एपस्टीन और प्रिंस एंड्र्यू के बीच ईमेलबाजी हुई है। मेल में 'द ड्यूक' का जिक्र है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह प्रिंस एंड्रयू ही होंगे। एपस्टीन और द ड्यूक के बीच ईमेल में बकिंघम पैलेस में डिनर कराने और एक 26 साल की रूसी महिला से मिलवाने की बात कही गई है। साल 2010-2011 के ईमेल हैं, जो एंड्र्यू के उस दावे को चुनौती दे रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब जेफरी एपस्टीन के साथ उनका कोई नाता नहीं है। एक फोटो में एंड्र्यू एक महिला के ऊपर घुटनों के बल झुके दिख रहे हैं। एंड्र्यू ने हमेशा गलत काम से इनकार किया है।
एपस्टीन फाइलों में एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर की तस्वीर। Photo Credit: DOJ - सारा फर्ग्यूसन: प्रिंस एंड्र्यू की पूर्व पत्नी सारा फर्ग्यूसन और एपस्टीन की गहरी दोस्ती थी। सारा फर्ग्यूसन ने एपस्टीन को 'माय डियर स्पेशल फ्रेंड' कहने वाले कई ईमेल हैं।
- रिचर्ड ब्रैनसन: रिचर्ड चार्ल्स निकोलस ब्रैनसन, नाइट हुड के अवार्ड से सम्मानित हैं। वह अरबपति हैं, फाइनेंसर हैं और लेखकर हैं। साल 1970 के दशक में उन्होंने वर्जिन ग्रुप की स्थापना की थी। यह ग्रुप 400 से ज्यादा कंपनियों को रेग्युलेट करता है। उनके नाम से सैकड़ों ईमेल हैं। वर्जिन ग्रुप ने इसके बारे में कहा है कि इमेल पुराने हैं। संपर्क सीमित रहा है।
- पीटर मंडेलसन: रेनाल्डो, पीटर मंडेलसन की पत्नी हैं। उन्हें साल 2009 में एपस्टीन ने 10 हजार पाउंड भेजे थे। मंडेलसन ने एपस्टीन के घर में रहने की बात की थी। मंडेलसन ने कहा कि उन्हें एपस्टीन की झूठ पर यकीन हुआ और अब पछतावा है। पीडर मंडेलसन, ब्रिटेन के दिग्गज राजनेता रहे हैं।
वर्जीनिया गिफ्रे और घिसलेन मैक्सवेल के साथ ड्यूक की तस्वीर - डोनाल्ड ट्रंप: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम सैकड़ों बार आया है। जेफरी एपस्टीन से उनकी पुरानी दोस्ती थी, लेकिन ट्रंप कहते हैं कि सालों पहले रिश्ता खराब हो गया और उन्हें एपस्टीन के अपराधों की जानकारी नहीं थी। एक फाइल में डोनाल्ड ट्रंप के ओरल सेक्स की बात कही गई है। एक में तमाचा जड़ने की बात कही गई है।
डोनाल्ड ट्रंप और जेफरी एपस्टीन - एलन मस्क: टेस्ला के चीफ एलन मस्क और एपस्टीन के बीच खूब मेलबाजी हुई है। साल 2012-2013 के ईमेल में आइलैंड विजिट और वाइल्डेस्ट पार्टी की बात कही गई है। मस्क ने कहा कि वे कभी नहीं गए और अब गंभीर अपराधियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
- बिल गेट्स: माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स पर कुछ संगीन आरोप हैं। उनके बारे में कहा गया है कि रशियन लड़कियों से उन्हें सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (STD) हो गया था। उनके प्रवक्ता ने इसे खारिज किया और कहा कि एपस्टीन ने बदला लेने के लिए ऐसे झूठ फैलाए हैं।
बिलगेट्स। Photo Credit: DoJ - नरेंद्र मोदी: कांग्रेस ने दावा किया था कि जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी नाम है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसे खारिज किया है।
- मीरा नायर: न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की मां और भारतीय मूल की फिल्म निर्माता मीरा नायर का नाम भी नाम शामिल है। फाइल्स से पता चला है कि मीरा नायर बतौर गेस्ट खिसलेन मैक्सवेल के घर आयोजित एक फिल्म पार्टी में पहुंची थीं।
यह भी पढ़ें: कैलेंडर गर्ल, ओरल...पार्टी, एपस्टीन फाइल्स का नया खुलासा, ट्रंप-बिलगेट्स सब फंसे
और किन आरोपों पर हंगामा हुआ?
कुछ अनवेरिफाइड आरोप FBI टिप लाइन पर आए थे, लेकिन DOJ ने कहा कि ये झूठे और 2020 चुनाव से पहले के हैं। इनका कोई सबूत नहीं है। अमेरिका के विपक्षी नेताओं का दावा है कि अभी भी लाखों पेज रोके गए हैं। इसकी जांच जारी रहेगी। DoJ का कहना है कि फाइलों में ऐसे पुरुषों के नाम नहीं हैं जो महिलाओं का शोषण करते थे, वरना मुकदमा चलता। यह रिलीज पूरी हो चुकी है, लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि अभी और दस्तावेज सामने आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: रेप का आरोप, प्राइवेट जेट में सफर, एपस्टीन फाइल में ट्रंप को लेकर 5 बड़े खुलासे
जेफरी एपस्टीन कौन था?
जेफरी एपस्टीन को साल 2008 में फ्लोरिडा में नाबालिग से सेक्स के लिए दोषी ठहराया गया था और 2019 में सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यह शख्स, अमेरिका के शीर्ष उद्योगपतियों में शुमार था। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक, इसके करीबी रह चुके हैं। यह ब्रिटेन की दिग्गज हस्तियों का करीबी था, दुनियाभर की बड़ी हस्तियों के साथ इसकी बातचीत थी।
जेफरी एपस्टीन अमेरिकी फाइनेंसर था। 20 जनवरी 1953 को न्यूयॉर्क में जन्मा यह शख्स, दुनियाभर में अपने यौन अपराधों के लिए अब कुख्यात है। उसकी दोस्ती हमेशा हाई-प्रोफाइल लोगों से रही है। वह राजनेता, सेलिब्रिटी, अरबपति के साथ पार्टियां करता, उनके लिए देह व्यापार जैसे इंतजाम तक कराता था।
साल 2005 में उस पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और मानव तस्करी के आरोप लगे। 2008 में एक विवादास्पद डील से हल्की सजा मिली। साल 2019 में उसे फिर गिरफ्तार किया गया। जेल में ही उसकी मौत हो गई।
