अमेरिका के न्याय विभाग ने शुक्रवार को जेफरी एपस्टीन से जुड़ी करीब 30 लाख फाइलों को सार्वजनिक किया है। इसमें करीब 180,000 फोटो और 2,000 वीडियो हैं। इन फाइलों में एपस्टीन और दुनिया की जानी-मानी हस्तियों के बीच ईमेल का भी जिक्र है। अगस्त 2019 में जेफरी एपस्टीन की जेल में मौत हो चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दिग्गज उद्योगपति बिल गेट्स का भी नाम उससे जुड़ता है। एपस्टीन से जुड़ी नई फाइल में न्यूयॉर्क की मेयर जोहरान ममदानी की मां और भारतीय मूल की फिल्म निर्माता मीरा नायर का नाम भी नाम शामिल है।
फाइल्स से खुलासा हुआ है कि मीरा नायर बतौर गेस्ट खिसलेन मैक्सवेल के घर आयोजित एक फिल्म पार्टी में पहुंची थीं। इसके अलावा मीरा नायर का जिक्र 2009 में एपस्टीन को भेजे गए एक ईमेल में भी है। घिसलेन मैक्सवेल को जेफरी एपस्टीन का सहयोगी माना जाता है। वह नाबालिग लड़कियों की तस्करी में एपस्टीन की मदद करता था। इस मामले में वह दोषी भी ठहराया जा चुका है।
यह भी पढ़ें: हमले का खतरा या कुछ और, थाड एयर डिफेंस सिस्टम का उत्पादन चौगुना क्यों कर रहा US?
फाइल के स्क्रीनशॉट के मुताबिक पैगी सीगल ने 21 अक्टूबर 2009 को jeevacation@gmail.com ईमेल पर एक संदेश भेजा था। इसमें लिखा है, 'अभी-अभी घिसलेन के टाउनहाउस से निकला हूं। फिल्म की आफ्टर पार्टी थी। बिल क्लिंटन और जेफ बेजोस वहां थे…जीन पिगोजी, निर्देशक मीरा नायर…आदि।'
इमेल में आगे लिखा है, 'फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, हालांकि महिलाओं ने इसे काफी पसंद किया... हिलेरी स्वैंक और गेरे ब्लूमिंगडेल्स के सस्ते स्पोर्ट्सवियर डिपार्टमेंट में एक बेवकूफी भरी पार्टी में थे... बहुत अजीब था।' आखिर में लिखा, 'स्टूडियो ने एक महीने तक स्टोर और खिड़कियों से मुफ्त पार्टी की पेशकश की... कल वॉल स्ट्रीट 2 में आ रही हूं... और भी जानकारी जल्द ही आएगी।'
यह भी पढ़ें: 'कनाडा से बदला ले रहा हूं', ट्रंप की मार्क कार्नी को 50% वाली धमकी क्या है?
मीरा नायर ने साल 2009 में बायोपिक 'अमेलिया' का निर्देशन किया था। फिल्म में हिलेरी स्वैंक ने एविएटर अमेलिया ईयरहार्ट और रिचर्ड गेरे ने उनके पति जॉर्ज पुटनाम का रोल निभाया था। हालांकि इन खुलासों का मतलब यह नहीं है कि इन लोगों का संबंध गलत काम से है। ईमेल में सिर्फ एक पार्टी का जिक्र है। किसी व्यक्ति के साथ संबंध होना एक आम बात है। नई फाइल्स में डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र सैकड़ों बार किया गया है। ट्रंप और एपस्टीन के बीच दोस्ती थी। हालांकि वह बार-बार कहते हैं कि गलत कामों से उनका कोई वास्ता नहीं था।