logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कनाडा से बदला ले रहा हूं', ट्रंप की मार्क कार्नी को 50% वाली धमकी क्या है?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि इसके जवाब में अमेरिका ‘बॉम्बार्डियर’ समेत सभी कनाडाई विमानों का सर्टीफिकेशन रद्द करेगा।

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से कनाडा को धमकी दी है। उन्होंने ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका में बिकने वाले कनाडा के विमानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा। ट्रंप ने कहा कि वह जॉर्जिया के सवाना में मौजूद गल्फस्ट्रीम एयरोस्पेस के जेट को सर्टिफाई करने से मना करने पर कनाडा से बदला ले रहे हैं। उन्होंने इस कदम को गलत और गैर-कानूनी बताया।

 

इसके जवाब में, अमेरिका, कनाडा के सभी एयरक्राफ्ट को डीसर्टिफाई कर देगा, जिसमें उसकी सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी बॉम्बार्डियर के प्लेन भी शामिल हैं। ट्रंप के इस बयान के बाद अमेरिका और कनाडा के बीच ट्रेड वॉर और बढ़ गया है। यह कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ ट्रंप के बढ़ते टकराव में सबसे नई बढ़त है।

 

यह भी पढ़ें: ठंड में यूक्रेन पर हमला ना करे रूस! क्या ट्रंप की बात मानेंगे पुतिन?

सोशल मीडिया पोस्ट में धमकी

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके कनाडा को धमकी दी थी कि अगर कनाडा चीन के साथ व्यापार समझौता करता है तो वह कनाडा से आयातित वस्तुओं पर 100 प्रतिशत शुल्क लगा सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन भी करेगा ईरान पर हमला! कैसे बढ़ रही दोनों देशों के बीच टेंशन?

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा है?

हालांकि डोनाल्ड ट्रंप की इस धमकी के साथ यह नहीं बताया गया था कि वह आयात टैरिफ कब लगाएंगे क्योंकि कनाडा पहले ही एक समझौता कर चुका था। ट्रंप ने ताजा धमकी देते हुए कहा कि वह जॉर्जिया स्थित ‘गल्फस्ट्रीम एयरोस्पेस’ के जेट विमानों का सर्टीफिकेशन करने से कनाडा द्वारा इनकार किए जाने के जवाब में कार्रवाई कर रहे हैं।

 

अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि इसके जवाब में अमेरिका ‘बॉम्बार्डियर’ समेत सभी कनाडाई विमानों का सर्टीफिकेशन रद्द करेगा। डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा, 'अगर किसी भी कारण से यह स्थिति तुरंत नहीं सुधारी गई तो मैं अमेरिका में बिकने वाले किसी भी और सभी विमानों पर कनाडा से 50 प्रतिशत टैरिफ वसूलूंगा।'

चीन को बताया दोस्त

वहीं, शुक्रवार को ट्रंप ने वॉशिंगटन में ब्रिटेन के चीन के साथ व्यापार करने पर कहा, 'उनके लिए ऐसा करना बहुत खतरनाक है और मुझे लगता है कि कनाडा के लिए चीन के साथ व्यापार करना और भी खतरनाक है। कनाडा अच्छा नहीं कर रहा है। वे बहुत खराब कर रहे हैं। और आप इसके लिए चीन को इसका जवाबदेह नहीं मान सकते। मैं चीन को बहुत अच्छे से जानता हूं। मैं जानता हूं कि प्रेसिडेंट शी मेरे दोस्त हैं। मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानता हूं।'

 

 

 


और पढ़ें