logo

ट्रेंडिंग:

कैलेंडर गर्ल, ओरल...पार्टी, एपस्टीन फाइल्स का नया खुलासा, ट्रंप-बिलगेट्स सब फंसे

एपस्टीन फाइल्स की नई रिलीज पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बुरी तरह फंसे हैं। फ्लोरिडा के मार-ए-लागो रिसॉर्ट पर उनकी पार्टी से जुड़ी तस्वीरें सार्वजनिक हो गईं हैं।

news image

डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और जेफरी एपस्टीन। Photo Credit: DoJ

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

एपस्टीन फाइल्स की नई रिलीज सामने आ चुकी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति बिल गेट्स, इस फाइल्स में बुरी फंस गए हैं। एपस्टीन फाइल्स में यहां तक दावा किया गया है कि बिल गेट्स, रूसी लड़कियों के साथ शारीरिक संपर्क में आए थे और उन्हें सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (STD) हुआ था। डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा के मार-ए-लागो रिसॉर्ट पर 'कैलेंडर गर्ल्स' की एक पार्टी बुलाई थी, जिससे जुड़ी जानकारियां भी सार्वजनिक हुईं हैं।

डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रम्प और जेफरी एपस्टीन के बीच हुए ईमेल संवाद और एलन मस्क पर भी इस फाइल्स में कई नए खुलासे हुए हैं। डोनाल्ड ट्रंप पर रंगीन मिजाज होने के आरोप तो लगते रहे हैं लेकिन इस बार उनके पर संगीन आरोप लगे हैं, तस्वीरें हैं, जिनके बाद उनकी आलोचना हो रही है। बिलगेट्स पर किए गए दावे तो हैरान करने वाले हैं। 

अब क्यों चर्चा में जेफरी एपस्टीन?

जेफरी एपस्टीन अब इस दुनिया में नहीं हैं। नए दस्तावेजों में जेफरी एपस्टीन के जेल में बिताए गए वक्त के बारे में भी बताया गया है। एपस्टीन की दोस्त गिलेन मैक्सवेल पर जांच के रिकॉर्ड जारी किए गए हैं। गिलेन मैक्सवेल को नाबालिग लड़कियों की ट्रैफिकिंग में मदद करने का दोषी माना गया है। एपस्टीन की नई फाइलें रिलीज हुई हैं। एपस्टीन की नई फाइलों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर यौन शोषण के भी आरोप लगे हैं। व्हाइट हाउस और DOJ ने अभी तक इन भयानक दावों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: रेप का आरोप, प्राइवेट जेट में सफर, एपस्टीन फाइल में ट्रंप को लेकर 5 बड़े खुलासे

एपस्टीन फाइलों में एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर की तस्वीर। Photo Credit: DOJ

 

नए एपस्टीन फाइल्स में ट्रंप से जुड़ा दावा क्या है?

एपस्टीन रिलीज में दावा किया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप ने मार-ए-लागो में कई हाई-प्रोफाइल मेहमानों के साथ पार्टियां होस्ट कीं, जिनमें एलन मस्क, ट्रंप जूनियर और इवांका ट्रंप शामिल थे। एक पैराग्राफ में दावा किया गया है कि एक 25 साल की लड़की को डोनाल्ड ट्रंप के साथ ओरल सेक्स के लिए मजबूर किया गया था। लड़की ने इस दौरान ट्रंप को काट लिया था। ट्रंप को काटने के बाद हंसने की वजह से उसके चेहरे पर थप्पड़ पड़े थे। आरोप यह भी हैं कि जेफरी एपस्टीन ने भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया था। एपस्टीन फाइल्स की एक और समरी में कहा गया है कि एक 13 से 14 साल के किशोर को ओरल सेक्स करने के लिए मजबूर किया गया। उसने ट्रंप को काट लिया था। 

यह भी पढ़ें: एपस्टीन की प्राइवेट जेट में 8 बार की यात्रा, नए डॉक्युमेंट में आया ट्रंप का नाम

ट्रंप पर क्या कहता है अमेरिका?

दस्तावेजों में ट्रंप का नाम बार-बार आया है। अगस्त 2025 के एक ईमेल चेन में FBI की ओर से ट्रंप और एपस्टीन से जुड़े कई असत्यापित और सनसनीखेज आरोपों की सूची बनाई गई थी। ये आरोप ज्यादातर दूसरों से सुनी-सुनाई बातें थे और कई पर कोई जांच नहीं हुई। DOJ ने कहा कि ये दावे 2020 चुनाव से पहले जमा किए गए थे और अधिकांश झूठे या असत्यापित हैं। ट्रंप पर कभी कानूनी आरोप नहीं लगा और उन्होंने किसी गलत काम से इनकार किया है।

वर्जीनिया गिफ्रे और घिसलेन मैक्सवेल के साथ ड्यूक की तस्वीर

बिलगेट्स पर क्या दावा किया गया है?

अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की ओर से जारी फाइल्स में जेफरी एपस्टीन ने दावा किया है कि बिल गेट्स को रूसी लड़कियों के साथ सोने के बाद सेक्शुअली ट्रांसमिटेड बीमारी हो गई थी। माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर ने जेफरी एपस्टीन से कथित तौर पर एंटीबायोटिक्स मांगी थीं, जिससे वह अपनी तत्कालीन पत्नी मेलिंडा को चुपके से दे सकें। अब बिलगेट्स का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है। साल 2019 में जेफरी एपस्टीन की जेल में मौत हो गई थी। एक ईमेल में, एपस्टीन ने पीटर मैंडेलसन को बताया कि उन्होंने सिएटल में बिल गेट्स के साथ इंटिमेट हुए थे। डोनाल्ड ट्रंप ने 3 मिलियन पन्नों के दस्तावेज जारी किए हैं। बिलगेट्स की कई तस्वीरें हैं, जिन्हें आपत्तिजनक कहा जा सकता है। 

एपस्टीन फाइल्स में और क्या है?

एपस्टीन फाइलों में यह भी दावा किया गया है कि एपस्टीन ने एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को 26 साल की रूसी लड़की के साथ डिनर का ऑफर दिया था। यह भी दावा किया गया है कि एपस्टीन ने लॉर्ड मैंडेलसन के पति को ऑस्टियोपैथी कोर्स के लिए 10,000 पाउंड दिए थे। अपनी मौत के सात साल बाद भी, जेफरी एपस्टीन, अमेरिकी सियासत में खलबली मचा रहे हैं। 18 जुलाई 2013 को, एपस्टीन ने खुद को एक मेल भेजा था, जिसमें गेट्स के बारे में कई आरोप शामिल थे।

यह भी पढ़ें: 'ट्रंप कंडोम', साथ में 6-6 लड़कियां; जेफ्री एपस्टीन की 19 तस्वीरों में क्या है?

बिलगेट्स। Photo Credit: DoJ

 

बिल गेट्स की ओर से क्या कहा गया?

बिल गेट्स के एक प्रवक्ता ने कहा, 'ये दावे बिल्कुल बेतुके और पूरी तरह से झूठे हैं। ये दस्तावेज सिर्फ एपस्टीन की निराशा दिखाते हैं कि उनका बिल गेट्स के साथ कोई रिश्ता नहीं था। वह उन्हें फंसाने और बदनाम करने के लिए किस हद तक जा सकते थे।'

 

एपस्टीन फाइलों में बिल गेट्स को एक अनजान महिला के साथ दिखाया गया है। कई फाइलों में एपस्टीन और लॉर्ड मैंडेलसन के बीच संबंधों के बारे में बताया गया था। बीते साल उन्हें वाशिंगटन में ब्रिटिश राजदूत के पद से हटा दिया गया था।  

डोनाल्ड ट्रंप और जेफरी एपस्टीन

 

बिल माउंटबेटन-विंडसर को दोषी यौन अपराधी के साथ अपने संबंधों को लेकर नई जांच का सामना करना पड़ेगा। इस दोस्ती की वजह से बीते साल, उनसे उनके खिताब छीन लिए गए थे।   फाइलों से पता चलता है कि एपस्टीन ने 2010 में, वेश्यावृत्ति के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद, उन्हें एक 26 वर्षीय रूसी महिला से मिलवाया था।

एपस्टीन और ट्रंप की थी तगड़ी यारी

एपस्टीन के अमीर दोस्तों के बड़े नेटवर्क में डोनाल्ड ट्रम्प भी शामिल थे। उनके बारे में एपस्टीन ने दावा किया था कि उन्हें लड़कियों के बारे में पता था। डोनाल्ड ट्रंप बरी तो हो गए लेकिन उनके चरित्र पर सवाल उठ रहे हैं। एपस्टीन ने यह कहीं भी दावा नहीं किया कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने कुछ भी जुर्म किया है। 

एपस्टीन फाइल्स के खुलासे, कौन से नए नाम आए?

  • वर्जीनिया गिफ्रे केस: साल 2011 के ईमेल में घिस्लेन मैक्सवेल और एपस्टीन ने ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में काम करने वाली एक आरोपी के बारे में चर्चा की। यह शख्स गिफ्रे से जुड़ा बताया जा रहा है। उन्होंने ट्रंप को इसमें शामिल करने पर जोर दिया था। |

  • हॉवर्ड लुटनिक: 2012 के ईमेल दिखाते हैं कि हॉवर्ड लुटनिक ने एपस्टीन के आइलैंड पर यात्रा की योजना बनाई और परिवार के साथ लंच का प्लान था। दावे पर सवाल इसलिए उठे क्योंकि लुटनिक ने दावा किया था कि साल 2005 में ही जेफरी से उन्होंने संपर्क तोड़ लिया था। अलग बात है कि साल  2015 में उन्होंने हिलेरी क्लिंटन के फंडरेजर में एपस्टीन को आमंत्रित किया था।

  • एलन मस्क: 2012-2013 के ईमेल में मस्क ने एपस्टीन के आइलैंड पर 'वाइल्डेस्ट पार्टी' का समय पूछा था और यात्रा की योजना बनाई थी। यह स्पष्ट नहीं कि वह गए या नहीं। एलन मस्क ने पहले एपस्टीन के निमंत्रण को ठुकराने का दावा किया था।

  • बिल क्लिंटन: दस्तावेजों में क्लिंटन का कई बार जिक्र है। एपस्टीन की 2016 की डिपोजिशन में पांचवें संशोधन का हवाला शामिल है। क्लिंटन ने एपस्टीन से 2006 से पहले संपर्क तोड़ने और किसी अपराध की जानकारी न होने का दावा किया है। 

  • स्टीव बैनन: एक 2020 FBI मेमो में बैनन और एपस्टीन के रिश्ते का जिक्र है, लेकिन गवाह ने विस्तार से बताने से इनकार किया।

यह भी पढ़ें: 'DOJ ने एपस्टीन फाइल्स में सच छिपाया,' भारतवंशी सांसद रो खन्ना ने उठाए सवाल

नए रिलीज में क्या विवादित है?

नए रिलीज में कई पीड़ितों के नाम बिना रेडैक्शन के आए हैं, जिसकी वकीलों और सर्वाइवर्स ने कड़ी आलोचना की है। DOJ ने इसे वॉल्यूम की वजह से गलती बताया और पीड़ितों के लिए शिकायत इनबॉक्स खोला है। पुरुषों की तस्वीरें नहीं ब्लर की गईं हैं लेकिन महिलाओं की चेहरे ब्लर किए गए हैं। दस्तावेज एपस्टीन के सैकड़ों पीड़ितों की पीड़ा की याद दिलाते हैं, जिनमें से कई को 2019 में एपस्टीन की मौत के बाद न्याय नहीं मिला।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap