दिल्ली के सत्य निकेतन में ढह चुकी इमारत के अंदर फंसे छात्र फोन के जरिये अपने दोस्तों और अन्य से संपर्क करने में जुटे हैं। मलबे में दबे एक छात्र ने 11 सेकंड का एक वीडियो अपने दोस्त को भेजा है। छात्र मलबे और धूल से ढका है। वह अपने आसपास की चीजों को दिखा रहा औरर मदद की गुहार लगा रहा। 

 

छात्र की पहचान आदित्य कुमार के रूप में हुई है। उसके चेहरे पर चोट के निशान है। कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई ने यह वीडियो साझा किया। एक अन्य वीडियो में मलबे में दबा एक छात्र लगातार 'भैया, हमें बचा लो' जैसी गुहार लगा रहा है। वहां मौजूद लोगों ने और पुलिस ने उसे बाहर निकाला गया। 

 

यह भी पढ़ें: दीवारों पर दरारें, बेसमेंट में पानी; दिल्ली में ढही इमारत से जुड़े कई खुलासे

कॉल कर रहे मलबे में दबे लोग

हादसे की जानकारी मिलते ही बीजेपी विधायक अनिल शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अब भी लोग मलबे में फंसे हुए हैं। हमें अंदर फंसे लोगों के फोन भी आ रहे हैं। टीम लगातार अंदर फंसे लोगों के संपर्क में है।

 

अभी तक मलबे से नौ लोगों को निकाला गया है। इनमें से तीन की जान चली गई। आशंका है कि इमारत में 40 से 40 लोग फंसे हो सकते हैं। यह हादसा दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर के पास सत्य निकेतन में हुआ है। बताया जा रहा है कि इमारत लगभग 50 साल पुरानी थी। इसमें बेसमेंट के अलावा पांच और मंजिलें थीं।

 

 

 

बेसमेंट में चल रहा था काम

एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि इमारत के बेसमेंट में पीजी चलाया जा रहा था। वहां मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 1:30 बजे इमारत अचानक ढह गई। घटनास्थल पर दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान सीरीज से पहले ईशान किशन ने खेली कप्तानी पारी, फाइनल में जड़ा शतक

खंभा खिसकने से गिरी इमारत: सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने हादसे पर दुख जताया और कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने एम्स में घायलों से मुलाकात भी की। सीएम रेखा गुप्ता का दावा है कि बेसमेंट में काम चल रहा था। इसी दौरान एक खंभा के खिसकने से पूरी इमारत ढह गई। उधर, दिल्ली पुलिस का कहना है कि इमारत के मालिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। एफआईआर भी दर्ज की जा रही है।