महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बारामती में हुए विमान हादसे में मौत हो गई है। वह जिला परिषद चुनावों के लिए प्रचार करने एक रैली में जा रहे थे। एयरपोर्ट पर रनवे की जगह,  खेत में प्लेन की क्रैश लैंडिंग हो गई। अजित पवार जिस प्लेन में सवार थे, वह एक प्राइवेट चार्टर फ्लाइट था, जो VSR एविएशन कंपनी का था। इसे लोग बॉम्बार्डियर लेयर जेट 45 XR था। यह एक बिजनेस जेट था।  

क्रैश लैंडिंग में विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई। VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर विजय कुमार सिंह ने हादसे पर कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने हादसे को लेकर हुए सवाल पर कहा कि विमान हादसे के वक्त न हम थे, न आप थे, जो हुआ, वह पायलट का फैसला था। 

यह भी पढ़ें: अजित पवार का प्लेन क्रैश कैसे हुआ? CCTV फुटेज में सामने आया भयावह मंजर

क्या पायलट की गलती थी?

VSR वेंचर्स के मालिक विजय कुमार सिंह ने कहा, 'यह पायलट का फैसला था। उन्होंने रनवे 29 से अप्रोच किया और फिर उन्होंने मिस अप्रोच किया, जिसके बाद उन्होंने फिर से रनवे 11 से कोशिश की। ऐसा लगता है कि पायलट रनवे नहीं देख सके। वह बहुत अनुभवी पायलट थे, 16,000 घंटे से ज्यादा का अनुभव था।'

 

 

उन्होंने कहा, 'विमान के को-पायलट को भी 1500 घंटे का अनुभव था। कैप्टन बहुत अनुभवी थे। वह सहारा, जेटलाइट, जेट एयरवेज के साथ काम कर चुके हैं। उन्हें इस तरह के हवाई जहाज का भी बहुत अनुभव था।'

 

यह भी पढ़ें: 'अजित पवार लौटने वाले थे', हादसे पर ममता बनर्जी को शक, विपक्ष ने जांच की मांग की

क्या विमान में कोई खामी थी?

विजय कुमार सिंह ने इस सवाल के जवाब में कहा, 'विमान बहुत अच्छी तरह से मेंटेन किया गया था। विमान में बिल्कुल कोई समस्या नहीं थी, जहां तक हमें पता है, विमान में कोई तकनीकी खराबी नहीं थी। हादसे में पीड़ित परिवारों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।'

यह भी पढ़ें: अजित पवार जिसमें उड़ रहे थे उस Learjet 45 प्लेन की खूबियां क्या हैं? 

कैप्टन पर क्या कहा?

विजय कुमार सिंह ने कहा, 'कैप्टन सुमित कपूर मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे। वह मेरे भाई जैसे थे। उनका बेटा भी हमारे साथ पायलट है। कैप्टन शाम्भवी पाठक मेरी बेटी जैसी थीं। वे दोनों बहुत अच्छे इंसान और बहुत अच्छे पायलट थे। मेरा भी पायलटों से कोई संपर्क नहीं है, वे कहां थे, हमें नहीं पता नहीं है।'

यह भी पढ़ें: प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत, PM समेत देशभर के नेताओं ने जताया दुख

क्या Learjet 45 अब डाउन होगा?

VSR वेंचर के पास कुल Learjet 45 हैं। इन्हें ऑफलाइन नहीं किया जाएगा। डायरेक्टर विजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारे पास जितने विमान हैं, वे ठीक स्थिति में हैं।'