logo

ट्रेंडिंग:

अजित पवार जिसमें उड़ रहे थे उस Learjet 45 प्लेन की खूबियां क्या हैं? 

NCP नेता अजित पवार जिस प्लेन में सवार थे, वह एक चार्टर प्लेन थे। इस मॉडल के कई प्लेन पहले भी हादसे का शिकार हो चुके हैं। 

ajit pawar Bombardier Learjet 45 plane

Bombardier Learjet 45 प्लेन में सवार थे अजित पवार, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मुखिया अजित पवार का प्लेन बारामती के पास क्रैश हो गया। बुधवार को हुए इस हादसे में अजित पवार का निधन हो गया। वह जिस प्लेन से जा रहे थे वह एक Bombardier Learjet 45 XR बिज़नेस जेट था। लियरजेट-45 एक डबल इंजन बिज़नेस जेट है। इसे आमतौर पर VIP और कॉर्पोरेट फ्लाइट्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

 

यह जेट साइज़ में छोटा होता है। करीब 18 मीटर लंबा और इसका विंगस्पैन लगभग 15 मीटर होता है। इसका छोटा साइज़ बारामती जैसे छोटे एयरपोर्ट्स या एयरस्ट्रिप्स पर लैंड करने या टेक ऑफ करने में बहुत काम आता है। 

 

छोटे साइज़ के बावजूद इसमें दो पायलट्स के साथ छह लोग आराम से बैठ सकते हैं। इसकी स्पीड 900 किलोमीटर प्रति घंटे तक जाती है यानी एक नॉर्मल पैसेंजर जेट जितनी ही। यह छोटा सा जेट एक बार में चार हज़ार किलोमीटर की जर्नी बिना ब्रेक के कर सकता है। इसीलिए दुनियाभर में कॉर्पोरेट और वीआईपी फ्लाइट्स के लिए इसे खूब पसंद किया जाता है। इसमें दो हनीवेल TFE731 इंजन लगे होते हैं। जिनकी मदद से यह विमान 51,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है। यह इसकी फ्लाइट सीलिंग है। उड़ता यह सामान्य पैसेंजर फ्लाइट्स जितनी ऊंचाई पर ही है। तकरीबन 10 किलोमीटर या 33 हज़ार फीट। 

किसकी है कंपनी?

 

जिस लियरजेट में अजीत पवार सवार थे, उसका रजिस्ट्रेशन VT-SSK था। वीटी मतलब विक्टोरिया टेरिटरी। आज़ादी से पहले से यही इनिशियल यूज़ हो रहा है। शुरुआती खबरों के मुताबिक हादसे वाली फ्लाइट को VSR Aviation  नाम की कंपनी ऑपरेट कर रही थी। कंपनी की शुरुआत विजय कुमार सिंह नाम के शख्स ने की थी। कंपनी साल 2011 में बनाई गई थी और इसे विजय कुमार सिंह और रोहित सिंह नाम के शख्स चलाते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: सांइटिस्ट, ऐक्टर, से CM-डिप्टी सीएम तक, विमान हादसों में देश ने क्या खोया?

 

कंपनी दिल्ली में ही बेस्ड है। कंपनी का ऑफिस नई दिल्ली के महिपालपुर में है। यह एक चार्टर फ्लाइट कंपनी है, जो बिज़नेस ट्रैवल और मेडिकल इमरजेंसी की सेवाएं देती है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, वह सस्ती, सुरक्षित और टाइम बचाने वाली हवाई यात्रा मुहैया कराते हैं।  खास तौर पर बिजनेस वाले लोगों के लिए और उन लोगों के लिए जो ऐसी दूर-दराज की जगह जाना चाहते हैं, जहाँ नॉर्मल कमर्शियल फ्लाइट नहीं जाती, जैसे कि बारामती।
 
कंपनी का दावा यह भी है कि वह दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और भोपाल से 24×7 सेवाएं देती है। कंपनी के अनुसार, उनके  पास 15 साल से ज़्यादा का अनुभव, 60 से ज्यादा पायलट्स और 99% कस्टमर सैटिस्फैक्शन रेट है।

क्या बोले कंपनी के मालिक?

 

विजय कुमार सिंह ने बारामती में हुए इस प्लेन क्रैश के बारे में भी बताया है। आजतक से बात करते हुए विजय कुमार  सिंह ने बताया कि प्लेन 100 परसेंट सुरक्षित था और क्रू मेंबर्स भी काफी एक्सपीरियेंस्ड थे। हादसा शायद खराब विज़िबिलिटी की वजह से हुआ होगा। कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया कि प्लेन में पायलट सुमित कपूर और शांभवी पाठक थे। दोनों की इस क्रैश में मौत हो गई। 

 

यह भी पढ़ें: प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत, PM समेत देशभर के नेताओं ने जताया दुख

2 साल पहले भी हुआ था ऐक्सीडेंट

 

बारामती में VSR एविएशन का लियरजेट 45 XR क्रैश हुआ है। 2023 में इसी कंपनी का एक और लियरजेट XR क्रैश हुआ था। 14 सितंबर 2023 को को विशाखापत्तनम से आ रहा VSR का लियरजेट XR  भारी बारिश और कम वीज़िबिलिटी के दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर क्रैश-लैंड हो गया था। प्लेन में छह यात्री सवार थे। उसे रनवे 27 पर लैंड करने की परमिशन मिली थी। 

 

ऑटो पायलट बंद होने के बाद विमान रनवे से दाईं ओर खिसकने लगा और रनवे पर उतरते ही दो हिस्सों में टूट गया। आग भी लगी लेकिन उसे जल्दी बुझा लिया गया। उस हादसे में सभी आठ लोग बच गए। हालांकि, कुछ लोग घायल हुए थे और को-पायलट को गंभीर चोटें आई थीं। 

कई बार हुए हादसे

 

Economic Times की रिपोर्ट के मुताबिक, 4 नवंबर 2008 को मैक्सिको सिटी में एक सरकारी Learjet 45 प्लेन लैंडिंग के दौरान बड़े प्लेन से निकली वेक टर्बुलेंस की चपेट में आ गया। वह बड़ा प्लेन बोइंग 767 था। यह छोटा बिजनेस जेट बड़े प्लेन के पीछे बहुत करीब उड़ रहा था। टर्बुलेंस हुआ और लियरजेट का बैलेंस पूरी तरह बिगड़ गया। प्लेन उल्टा हो गया, तेज़ी से गिरा और शहर के बीचों-बीच क्रैश हो गया। इस हादसे में प्लेन में सवार 9 लोग जिनमें मैक्सिको के इंटीरियर मिनिस्टर भी शामिल थे और मर गए। इसके साथ-साथ ज़मीन पर भी 7 लोग मारे गए।

 

यह भी पढ़ें: पार्थ, रोहित और जय..., पवार परिवार की अगली पीढ़ी मैं कौन-कौन है?


 
दूसरा हादसा 1 जून 2003 को इटली के मिलान शहर में हुआ। जब एक Learjet 45 ने उड़ान भरने के तुरंत बाद बर्ड हिट का सामना किया। इससे विमान का कंट्रोल बिगड़ गया और वापस लैंड करने की कोशिश के दौरान वह क्रैश हो गया। इस हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई।

 

जुलाई 2009 में अमेरिका के टेल्यूराइड एयरपोर्ट पर एक Learjet 45XR लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान को इतना नुकसान हुआ कि उसकी मरम्मत संभव नहीं थी लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

 

अमेरिका की सरकारी विमान एजेंसी यानी Federal Aviation Agency FAA ,  2014 में Learjet 45 को लेकर ने एक ज़रूरी सुरक्षा आदेश जारी कर चुकी है। यह आदेश खास तौर पर विमान के थ्रस्ट रिवर्सर से जुड़ा था। यह सिस्टम  लैंडिंग के बाद विमान की रफ्तार कम करने में मदद करता है।  FAA को दो मामलों में यह पता चला कि थ्रस्ट रिवर्सर को इंजन से जोड़ने वाले स्ट्रक्चर के एक हिस्से में समय से पहले जंग लग गई थी। इसी वजह से तब सभी Learjet 45 विमानों में उस हिस्से की जांच करना जरूरी किया गया था। ऐसा इसलिए ताकि जंग, सीलेंट की खराबी या किसी तरह का नुकसान समय रहते पकड़ा जा सके। 

 

यह भी पढ़ें: 3 पुरुष, 2 महिलाएं, अजित पवार के साथ प्लेन में सवार बाकी 4 लोग कौन थे?

 

FAA का कहना था कि अगर यह स्ट्रक्चर फेल हो गया तो थ्रस्ट रिवर्सर इंजन से अलग हो सकता है, जिससे विमान के इंजन कंट्रोल, ढांचे और फ्लाइट को कंट्रोल करने वाले हिस्सों को नुकसान पहुँच सकता है। इतना ही नहीं, अगर थ्रस्ट रिवर्सर अलग होकर गिरता है तो ज़मीन पर मौजूद लोगों को चोट लगने का खतरा भी हो सकता है। इसी खतरे को रोकने के लिए यह AD जारी किया गया था।

Related Topic:#Ajit pawar

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap