महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार की एक विमान हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, अजित पवार 28 जनवरी की सुबह मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे, जहां उन्हें चार जनसभाओं को संबोधित करना था लेकिन बारामती में लैंडिंग के समय उनका विमान 'Learjet 45' अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उनके साथ इस विमान में 5 लोग सवार थे जिसमें 3 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल थीं।
हादसा इतना भयानक था कि विमान के जमीन पर गिरते ही चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया। विमान में सवार किसी भी व्यक्ति की जान नहीं बच सकी। बताया जा रहा है कि यह बिजनेस जेट 'VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी का विमान था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK था।
यह भी पढ़ें: कितनी संपत्ति छोड़ गए अजित पवार, कौन है इसका दावेदार?
विमान में शामिल लोग
आपको बता दें कि हादसे के समय विमान में अजीत पवार के साथ कुल 5 लोग सवार थे जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसमें 3 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल थीं जिनके नाम है-
- अजित पवार: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम।
- विदिप जाधव: अजित पवार के PSO (सुरक्षा अधिकारी)।
- पिंकी माली: अटेंडेंट/कैबिन स्टाफ।
- कैप्टन सुमित कपूर: विमान के पायलट (PIC)।
- कैप्टन शांभवी पाठक: विमान की फर्स्ट ऑफिसर (FO)।
यह भी पढ़ें: 'नीचे गिरा और विस्फोट हो गया', चश्मदीद ने बताई अजित पवार के प्लेन क्रैश की कहानी
हादसे से जुड़ी जानकारी
अजित पवार आज अपने गृह क्षेत्र बारामती में चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। वहां उनकी चार बड़ी रैलियां होनी थीं लेकिन यह हादसा यह हो गया। यह विमान जिस 'VSR वेंचर्स' कंपनी का बताया जा रहा है, उसके मालिक वी.के. सिंह बताए जा रहे हैं। इस कंपनी के मुख्य दफ्तर दिल्ली के कनॉट प्लेस और साउथ एक्सटेंशन इलाके में स्थित हैं।