logo

ट्रेंडिंग:

कितनी संपत्ति छोड़ गए अजित पवार, कौन है इसका दावेदार?

अजित पवार के दो बेटे हैं, पार्थ और जय पवार। उनकी पत्नी सुनेत्रा पवन ने साल 2024 में बारामती से लोकसभा चुनाव लड़ा था।

Ajit Pawar PTI

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार। Photo Credit AjitPawar/x

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार को बारामती के पास एक विमान हादसे में निधन हो गया। DGCA ने बताया है कि अजित पवार मुंबई से बारामती जा रहे थे। वहां वह जिला परिषद चुनावों के लिए 4 रैलियां करने वाले थे। लैंडिग के दौरान उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अजित पवार का विमान रनवे के पास क्रैश हो गया। महाराष्ट्र में पवार परिवार, हमेशा सुर्खियों में रहा है। अजित पवार अपने पीछे पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ और जय पवार को छोड़ गए है। अजित पवार की विरासत, अब उनके दोनों बेटे संभालेंगे।  

अजित पवार के चाचा शरद पवार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं। वह सबसे संपन्न नेताओं में गिने जाते हैं। उनके परिवार का बिजनेस कॉपरेटिव और चीनी उद्योग में सक्रिय रहा है। उनका दबदबा, महाराष्ट्र के डेयरी और चीनी मिलों के नेटवर्क में सबसे ज्यादा है। 

अजित पवार से जुड़ी कंपनियों का रियल एस्टेट और संपत्ति में भी करोड़ों का निवेश रहा है। पुणे के बनेर और मुंबई के वर्ली जैसे महंगे इलाकों में उनके पास कई फ्लैट और आलीशान बंगले हैं। पुणे में उनकी एक कमर्शियल ऑफिस बिल्डिंग भी है।

यह भी पढ़ें: 'नीचे गिरा और विस्फोट हो गया', चश्मदीद ने बताई अजित पवार के प्लेन क्रैश की कहानी

कहां से होती थी अजित पवार की कमाई?

गन्ना उद्योग, रियल स्टेट और कंपनियों के शेयर से उनकी आमदनी होती थी। उन्होंने कई शेयर और बॉन्ड में निवेश किया था। उनके पास करोड़ों की गैर कृषि योग्य जमीनें भी थीं। राजनीति के साथ-साथ खेती में भी उनका प्रभुत्व रहा है।  

साल 2024 में दिए गए चुनावी हलफनामे में उन्होंने माना है कि खेती से वह करोड़ों में कमाई करते हैं। उनके बेटे पार्थ और जय पवार बिजनेस में काफी सक्रिय हैं। पार्थ पवार का नाम 'अमाडिया एंटरप्राइजेज' सी कंपनियों से जुड़ा रहा है। उनके भाई श्रीनिवास पवार भी चर्चित व्यवसायी हैं। 

यह भी पढ़ें: 44 साल पहले शुरू हुआ था सफर, अजित पवार कब, क्या-क्या बने?

कितने अमीर थे अजित पवार?

साल 2024 के विधानसभा चुनाव में दाखिल हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति करीब 124 करोड़ रुपये थी। इसमें चल संपत्ति 8.22 करोड़ से ज्यादा और अचल संपत्ति 37.15 करोड़ की थी। उनके पास टोयोटा कैमरी, होंडा CRV जैसी गाड़ियां भी हैं। 

अजित पवार के पास ट्रैक्टर और कृषि योग्य जमीनें हैं। कई FD, शेयर, बॉन्ड भी हैं। उनके पास कैश 14 लाख और बैंक में 6.81 करोड़ जमा थे। अजित पवार के पास 55 लाख से ज्यादा के निवेश और 1 करोड़ से ज्यादा की LIC पॉलिसी थी। उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार की चल संपत्ति 14.57 करोड़ और अचल संपत्ति 58.39 करोड़ बताई गई थी।  

 

यह भी पढ़ें: LIVE: अजित पवार नहीं रहे, बारामती में प्लेन क्रैश, महाराष्ट्र में शोक की लहर

 

परिवार में किसके पास क्या है?

अजित पवार के चुनावी हलफमाने के मुताबिक उनकी चल संपत्ति  14,57,64,428 रुपये है, वहीं अचल संपत्ति 37,15,70,029 रुपये की है। कुल संपत्ति करीब 51.73 करोड़ रुपये है। वहीं सुनेत्रा अजित पवार की कुल चल संपत्ति करीब 22,60,680 रुपये है, वहीं अचल संपत्ति 58,39,40,751 करोड़ रुपये है। कुल संपत्ति 66,62,01,431 रुपये है। हिंदू अविभाजित परिवार के तहत उनकी कुल संपत्ति करीब 4 करोड़ रुपये है।  कुल संपत्ति 124 करोड़ रुपये के आसपास है। 

यह भी पढ़ें: बारामती में अजित पवार का विमान क्रैश, क्या पता चला?

कैसे गई अजित पवार की जान?

अजित पवार, लर्नजेट 45 प्लेन VT-SSK में सवार थे। हादसे में अजित पवार के अलावा उनका पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर, एक अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर ने भी जान गवा दी है। हादसे में किसी की भी जान नहीं बची है। अजित पवार महाराष्ट्र के सबसे प्रभावशाली और लंबे समय तक उपमुख्यमंत्री रहने वाले नेता थे।

Related Topic:#Ajit pawar#NCP

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap