logo

ट्रेंडिंग:

LIVE NOW

LIVE: अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा कैसे हुआ, लोग क्या कह रहे हैं, क्या पता चला, पढ़िए हर सवाल का जवाब।

news image

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार, सीएम देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल आचार्य देवव्रत Photo Credit: ANI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की एक विमान हादसे में मौत हो गई है। बारामती में एयरपोर्ट लैंडिंग के दौरान विमान अनियंत्रित हुआ और सीधे खेत में जा गिरा। विमान में पायलट सवार कुल 5 लोग सवार थे। डिप्टी सीएम भी इसी विमान में सवार थे। दुर्घटना इतना भीषण था कि विमान के परखच्चे उड़ गए, विमान में सवार यात्री जलकर राख हो गए। अब DGCA ने एयर एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) को जांच के आदेश दिए हैं। अजित पवार के साथ 4 अन्य लोगों ने भी जान गंवाई है। हादसे के करीब एक घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका। आसपास सिर्फ मलबा नजर आ रहा है।

 

अजीत पवार, जिला परिषद के चुनाव में प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। बारामती को पवार परिवार का गढ़ कहते हैं। उनके निधन पर महाराष्ट्र में शोक की लहर है। महाराष्ट्र के दिग्गज नेता, अब उनके बारामती स्थित आवास पर पहुंच रहे हैं। अजित पवार, महाराष्ट्र की राजनीति के 3 सबसे बड़े नेताओं में शुमार थे। वह 6 बार डिप्टी सीएम रह चुके थे। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा बजट पेश करने का भी रिकॉर्ड उनके नाम है। वह महाराष्ट्र के लोकप्रिय नेताओं में शुमार थे। महाराष्ट्र के लोग उन्हें 'दादा' के नाम से पुकारते थे। देश उन्हें कैसे याद कर रहा है, क्या कह रहा है, आइए जानते हैं-

हादसे के बाद क्या-क्या हुआ? 5 फैक्ट

  • AAIB जांच: DGCA ने एयर एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो को जांच की जिम्मेदारी दी है।
  • 3 दिन का राजकीय शोक: महाराष्ट्र सरकार ने 3 दिन के राजकीय शोक का एलान किया है।
  • अंतिम संस्कार: बारामती के काटेवाडी गांव में सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार होगा।
  • अंतिम दर्शन: बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में उनका अंतिम संस्कार होगा।
  • कौन-कौन शामिल होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी अंतिम दर्शन के लिए जाएंगे। 

पढ़ें लाइव अपडेट्स

 

Live Updates

2026-01-28T15:58

देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे बारामती पहुंचे

महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे बारामती एयरपोर्ट पर पहुंचे।

 

 

 

 

2026-01-28T15:40

अंतिम संस्कार, कब और कहां से होगा?

अजित पवार का अंतिम संस्कार बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में होगा। सुबह 11 बजे उनकी अंतिम विदाई होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी इसमें शामिल होने की संभावना है।

2026-01-28T12:24

अजित पवार का निधन, रो-रोकर एनसीपी नेताओं का बुरा हाल

अजित पवार की मौत के बाद उनकी पार्टी के नेताओं का रो-रोकर बुरा हाल है। एनसीपी नेता बाबासाहिब पाटिल और विक्रम काले के रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

 

2026-01-28T12:20

अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र सरकार ने 3 दिनों के राजकीय शोक का एलान किया है।

2026-01-28T11:25

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'इस प्रकार से कोई दुर्घटना घट जाएगी इसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। उनका विमान लैंडिग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मैं उनके प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'

2026-01-28T11:25

एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कहा, 'आज महाराष्ट्र के लिए काला दिन है। ऐसी घटना महाराष्ट्र में घटी है जो हर एक व्यक्ति के दिल को दुखाने वाली है। हम दोनों उपमुख्यमंत्री के रूप में मिलकर काम कर रहे थे और महाराष्ट्र को आगे बढ़ा रहे थे। समय को बहुत ही महत्व देने वाले, कर्मठ नेता हमारे बीच नहीं रहे। ये हमारे, महाराष्ट्र और उनके परिवार के लिए बड़ी क्षति है। मैं मुख्यमंत्री था तब कई योजनाएं हम तीनों ने मिलकर एक टीम बनकर शुरू की। समाज के लिए आवश्यक कार्यों को लेकर उन्होंने कभी भी अपना हाथ पीछे नहीं खींचा। हमारी टीम का एक हिस्सा नहीं रहा है और बड़ा भाई हमारे बीच से गया है। मैं उन्हें दुख भरी श्रद्धांजली अर्पित करता हूं। उनके परिवार को इस दुख की घड़ी से बाहर आने की शक्ति ईश्वर प्रदान करे, मैं ऐसी ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।'

2026-01-28T11:23

राम कदम ने भी जताया शोक?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर बीजेपी नेता राम कदम ने कहा, 'आज बहुत दुखद खबर सामने आई है। यह उनके परिवार के लिए एक संकट की घड़ी है। मैं अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।'

 

 

2026-01-28T11:21

केरल विधानसभा में भी शोक

केरल विधानसभा में मौन रहकर शोक जताया गया है। पुणे में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन पर बुधवार को शोक जताते हुए केरल विधानसभा ने कुछ पल का मौन रखा। इस हादसे में पवार के अलावा विमान में सवार पांच अन्य लोगों की भी मृत्यु हो गई। प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ए एन शमशीर ने सदन को पवार के निधन की जानकारी दी और सदस्यों से कुछ समय के लिए मौन रखने का अनुरोध किया।

2026-01-28T11:19

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वह विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की असामयिक मृत्यु से बेहद दुखी और स्तब्ध हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अजित पवार आम लोगों के नेता थे और जमीनी स्तर पर उनकी पकड़ काफी मजबूत थी।

 

 

2026-01-28T10:16

पीएम मोदी ने देवेंद्र फडणवीस से मांगी रिपोर्ट

पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से संपर्क किया है। बारामती प्लेन क्रैश के बारे में जानकारी हासिल की है।

 

 

2026-01-28T10:05

अजित पवार की विमान हादसे में मौत

महाराष्ट्र में बारामती में डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। अजीत पवार के साथ विमान में 4 अन्य लोग सवार थे। यह घटना तब हुई, जब विमान, अजित पवार को लेकर लैंड कर रहा था।

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap