logo

ट्रेंडिंग:

बारामती में अजित पवार का विमान क्रैश, क्या पता चला?

महाराष्ट्र के बारामती में अजीत पवार का विमान क्रैश हो गया है। लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ है।

Ajit Pawar

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार। Photo Credit: AjitPawar/X)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार का निजी विमान बुधवार सुबह बारामती में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अजीत पवार मुंबई से बारामती की ओर जा रहे थे। अजित पवार यहां जिला परिषद चुनावों से पहले चार सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करने वाले थे। 

यह विमान एक लेयर जेट 45 था। मुंबई से इसे हायर किया गया था। विमान खेत के पास क्रैश हुआ है। क्रैश होने के बाद भीषण आग लग गई। अस्पताल की एक एंबुलेंस तो पहुंची लेकिन काफी देर तक दमकल की गाड़ी नहीं पहुंच पाई।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: अजित पवार के लिए काम करने वाली कंपनी पर क्यों पड़ा छापा?

हादसा कैसे हुआ?

बारामती एयरपोर्ट मैनेजर शिवाजी तावड़े ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा है कि विमान VT SSK लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, लेकिन रनवे से साइड में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में अजीत पवार के अलावा उनकी सुरक्षा स्टाफ और अन्य लोग सवार थे। 

 

 

विमान में 5 लोग सवार थे। यह घटना बारामती एयरपोर्ट पर सुबह करीब 8:45 बजे हुई है। घटनास्थल पर सैकड़ों लोग जुटे हैं। अजित पवार और उनके सहयोगियों के स्वास्थ्य की स्थिति क्या है, अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: 'तुम्हारे पास वोट, मेरे पास फंड...', अजित पवार के बयान पर विपक्ष हमलावर

विमान एक खेत में जाकर गिरा, जिसके बाद पूरा इलाका धुएं की जद में आ गया। विमान के मलबे आसपास बिखरे हैं। विमान हादसे के बाद आग लगी और सब जलकर राख हो गया है। एंबुलेंस की कई टीमें मौके पर पहुंची हैं। पानी से आग बुझाने की कोशिशें की जा रहीं हैं। आसपास के लोग कुछ स्पष्ट तौर पर नहीं बता पा रहे हैं। 

कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अजीत पवार, इस विमान में खुद सवार थे। वह बारामती में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। उनके साथ विमान में कई अन्य लोग भी सवार थे। आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया अभी तक सामने नहीं आई है। 

Related Topic:#Ajit pawar

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap