logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'अजित पवार लौटने वाले थे', हादसे पर ममता बनर्जी को शक, विपक्ष ने जांच की मांग की

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शक जताया है कि हादसे के पीछे हादसे से इतर कोई और वजह भी हो सकती है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से जांच कराने की मांग की है।

ajit pawar plane crash

अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, दिग्वियज सिंह। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में मौत हो गई है। उनके साथ विमान में सवार 4 अन्य लोग भी मारे गए हैं। बारामती में विमान जब लैंडिंग के लिए उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी नियंत्रण से बाहर चला गया और क्रैश हो गया। उनके निधन पर एक तरफ देश की दिग्गज हस्तियां श्रद्धांजलि दे रही हैं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जांच की मांग की है। 

ममता बनर्जी ने कहा है, 'मैं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अचानक मौत से हैरान हूं। बारामती में एक विमान हादसे में उनकी मौत हो गई। मुझे इस हादसे से गहरा दुख पहुंचा है। मेरी संवेदनाएं शरद पवार, उनके परिवार और समर्थकों के साथ है। हादसे की जांच की जरूरत है।'  

यह भी पढ़ें: अजित पवार जिसमें उड़ रहे थे उस Learjet 45 प्लेन की खूबियां क्या हैं? 

ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, ममता बनर्जी:-
हम विमान दुर्घटना में अजित पवार की मृत्यु की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चाहते हैं, हमें किसी भी एजेंसी पर भरोसा नहीं है।

'NDA का साथ छोड़ने वाले थे अजित पवार...'

ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, ममता बनर्जी:-
अजित पवार शरद पवार की पार्टी में लौटने वाले थे। विमान हादसे की जांच होनी चाहिए। जांच एजेंसिया बिक चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होनी चाहिए। 

अखिलेश यादव ने क्या कहा है?

अखिलेश यादव ने कहा, 'ममता बनर्जी की मांग जायज है। हादसे की जांच होनी चाहिए। जांच से हादसे का सच सामने आएगा। यह पवार परिवार के लिए संकट की घड़ी है।'

 

यह भी पढ़ें: अजित पवार का प्लेन क्रैश कैसे हुआ? CCTV फुजेट में सामने आया भयावह मंजर

दिग्विजय सिंह, सांसद, कांग्रेस:-
मुझे इस बात का गहरा दुख है कि अजीत दादा का विमान क्रैश में निधन हो गया। अजीत पवार का अपना लंबा राजनीतिक इतिहास और अनुभव रहा है। ये हमारे लिए बहुत ही बड़ा झटका है। यह हादसा हुआ क्यों? प्रारंभिक जानकारी जो मुझे मिली है उसके अनुसार तीन साल पहले इसी प्रकार का हादसा इसी कंपनी का तीन साल पहले मुंबई में हुआ था। DGCA को इसकी पूरी जांच करनी चाहिए। हम उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। 


बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा, 'हम सब दुख में हैं कि आज सुबह इतना बड़ा हादसा हुआ। हम सब संसद में इस बारे में बात कर रहे हैं कि बहुत से लोग हेलीकॉप्टर से यात्रा करते हैं। इसलिए, ऐसे समय में ऐसी छोटी-मोटी बातें करने के बजाय, उन्हें थोड़ा संयम दिखाना चाहिए।'

यह भी पढ़ें: प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत, PM समेत देशभर के नेताओं ने जताया दुख

हादसे की जांच कौन करेगा? 

बारामती विमान हादसे की जांच 'एयर एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो' के नेतृत्व में की जाएगी। विमान दिल्ली के 'VSR वेंचर्स' से जुड़ा था। यह चार्टर्ड प्लेन, लीयरजेट 46 है, जो दुर्घटनाग्रस्त हुए है। DGCA ने बताया है कि विमान में हादसे के वक्त 4 लोग सवार थे।  अब AAIB की एक टीम दुर्घटनास्थल का दौरा करेगी और हादसे की जांच करेगी। भारतीय हवाई क्षेत्र में विमानों से संबंधित सुरक्षा घटनाओं को दुर्घटना, गंभीर घटना या आकस्मिक घटना के रूप में वर्गीकृत करने की जिम्मेदारी एएआईबी की है। मामले की जांच की जिम्मेदारी AAIB है। 


और पढ़ें