देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम का मिजाज पहले से ही बदला हुआ है और यह सिलसिला आज यानी की 27 मार्च को भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बारिश और आंधी चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके सात ही पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश की संभावना है और दक्षिण भारत में अब तापमान में बढ़ोतरी लोगों को परेशान कर सकती है। 

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज 27 मार्च को दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगें। सुबह से दोपहर के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है लेकिन ज्यादातर जगहों पर हल्की बूंदाबांदी के ही आसार हैं। दिल्ली में अगले 3-4 दिन तक मौसम खराब रहने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 29 मार्च को दिल्ली-एसीआर में आंधी चल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

 

यह भी पढ़ें: ट्रांसजेंडर: संसद से इतिहास के पन्नों तक, कहानी अनसुनी क्यों रही?

आज का मौसम

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने का सबसे ज्यादा असर उत्तर भारत के राज्यों में देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में लगातार बारिश और बादलों की आवाजाही जारी है। हरियाणा में तो कई जगहों पर ओले गिरने से किसानों की फसल भी खराब हो गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 मार्च तक उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम खराब रहने के संकेत हैं। आज से 2 मार्च तक पंजाब, हरियाणा और राजधानी चंडीगढ़ में धूल भरी आंधी और बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

 

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में भी अगले 24 घंटें में बारिश होने की संभावना है। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसका असर राज्य के कई हिस्सों पर दिखाई दे रहा है।  जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर और शेखावटी संभाग के कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

 

यह भी पढ़ें: MP में CM के कार्यक्रम से लौट रही बस का एक्सीडेंट, 10 की मौत और 31 घायल

 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, जिससे कई जिलों में आंधी-बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने  27, 28 और 29 मार्च को आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, संभल, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत में 40 से 50 की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 

 

उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी बारिश होने की संभावना है और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश, बर्फबारी और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, मंडी समेत कई जिलों में मौसम में बदलाव जारी है। 28 मार्च को एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा और बारिश-बर्फबारी की गतिविधियां होंगी।

 

यह भी पढ़ें: मॉल और पेट्रोल पंप पर भी मिलेगी शराब, देश के इस शहर में मिली मंजूरी

पूर्वोत्तर भारत में खराब मौसम

पूर्वोत्तर भारत में मौसम कई दिनों से खराब है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में खराब मौसम के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगास, सिक्किम, असम और मेघालय में भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं, दक्षिण भारत में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। बारिश का कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसके साथ ही तापमान बढ़ने की संभावना है लेकिन लू का अलर्ट नहीं है।