logo

मूड

ट्रेंडिंग:

MP में CM के कार्यक्रम से लौट रही बस का एक्सीडेंट, 10 की मौत और 31 घायल

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक दर्दनाक हादसा हुआ हैं। यहां एक बस एक्सीडेंट में 10 लोगों की जान चली गई। वहीं 31 अन्य लोग घायल हैं। राज्य के मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख प्रकट किया।

Chhindwara Accident News

छिंदवाड़ा में बड़ा हादसा। ( Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बस और पिक-अप के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 31 अन्य लोग घायल हैं। इनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बस मुख्यमंत्री मोहन सिंह यादव के कार्यक्रम से लौट रही थी। तभी जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर नागपुर रोड पर सिमरिया के बीच दर्दनाक हादसा हो गया।

 

बता दें कि एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम में गुरुवार को सीएम मोहन सिंह यादव ने छिंदवाड़ा जिले में 500 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार 105 विकास कार्यों की सौगात देने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई बस इसी कार्यक्रम में आई थी। 

 

यह भी पढ़ें: मॉल और पेट्रोल पंप पर भी मिलेगी शराब, देश के इस शहर में मिली मंजूरी

 

मुख्यमंत्री मोहन सिंह यादव ने घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4 और घायलों को 1 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं सभी घायलों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। छिंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने बताया कि मृतक में तीन महिला, छह पुरुष औरर एक बच्चा शामिल है। जिले के कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने बताया कि कुल 31 लोग घायल हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। एक व्यक्ति को नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 

कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार के मुताबिक बस में हादसे के वक्त 40 से अधिक लोग सवार थे। घायलों को एंबुलेंस से छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के अलावा आसपास स्थित अन्य अस्पताल ले जाया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: होटल वाले नहीं मांग सकते गैस चार्ज, शिकायत करने का तरीका जान लीजिए

भोपाल में बना कंट्रोल रूम, प्रभारी मंत्री जाएंगे छिंदवाड़ा

एक्स पर सीएम मोहन यादव ने लिखा, 'आज शाम को छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है। प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि सभी दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना करता हूं।'

 

 

 

 

उन्होंने आगे लिखा कि मैंने संबंधित अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जबलपुर से डॉक्टर्स के दल छिंदवाड़ा और नागपुर भेजने के निर्देश दिए हैं। छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह को भी अपने कार्यक्रम परिवर्तित कर छिंदवाड़ा पहुंचने के लिए निर्देशित किया है। मृतकों के निकटम परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। सभी घायलों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा। भोपाल में स्वास्थ्य विभाग में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से सभी घायलों के उपचार की मॉनिटरिंग की जा रही है।


और पढ़ें