योग गुरु बाबा रामदेव ने रक्षाबंधन के मौके पर बीजेपी सांसद कगना रनौत के साथ झगड़े के खत्म कर दिया। रामदेव ने कंगना से सुलह की पहल करते हुए उन्हें अपनी बहन बताया और तोहफे और मिठाई देकर शांति की पेशकश की। बाबा रामदेव के प्रस्ताव पर साकारात्मक रुख अपनाते हुए कंगना रनौत ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इसे खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया।

 

बाबा रामदेव ने कहा कि मैं उन्हें मिठाई, उपहार और राखी भेज रहा हूं, ताकि विवाद का अंत और संवाद से हो। कंगना ने भी रामदेव के प्रस्ताव के खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: 'सेंसर बोर्ड को और सख्त होना चाहिए', यश की टॉक्सिक पर क्यों भड़के अन्नामलाई?

रामदेव ने क्या किया ऑफर?

रामदेव ने कहा, 'मैं तोहफा और ये मिठाइयां हमारी बहन कंगना रनौत को पोस्ट से भेज रहा हूं। देश में किसी भी वजह से नफरत नहीं होनी चाहिए और एक दूसरे के प्रति कोई दुश्मनी नहीं होनी चाहिए। इसीलिए हमने सारी दुश्मनी पूरी तरह छोड़ दी है। कोई भी झगड़ा बातचीत से सुलझाना चाहिए। आज मैं कंगना को भी रक्षा बंधन की बधाई देने के लिए फोन करूंगा।'

कंगना ने इंस्टाग्राम पर किया स्वागत 

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर का, 'त्योहार का दिन होता है सब भूल-चूक माफ करने के लिए। मेरे भाई बाबा रामदेव जी ने बहुत अच्छा कहा कि विवाद नहीं, संवाद होना चाहिए। आज रक्षाबंधन के दिन मैं उनकी मिठाई और बड़े भाई का प्रेम दोनों स्वीकार करती हूं। बहुत धन्यवाद, ईश्वर आपको लंबी उम्र दे।'

 

यह भी पढ़ें: 'जिनको चवन्नी कहा.. वो एक आने का नहीं छोड़ेंगे', अखिलेश यादव पर भड़के संगीत सोम

 

वहीं, बावा रामदेव ने राजनीतिक दलों को भी सलाह दी। उन्होंने कहा, 'मैं कहूंगा कि सत्ताधारी और विपक्षी पार्टियों को राखी बांधनी चाहिए। इससे समाज में एक बड़ा संदेश जाएगा कि किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।'

 

बाबा रामदेव की सांसद कंगना के साथ लड़ाई पिछले हफ्ते तब शुरू हुई जब कंगना ने Gen Z प्रदर्शनकारियों को गटर जेनरेशन बताया था। इसी बयान के बाद रामदेव ने कंगना के ऊपर हमला किया था।