भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाना है। बारिश के कारण फिलहाल टॉस नहीं हो सका। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के मैदान पर कवर्स लगे हुए हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ी अब तक बाहर नहीं आए हैं। पढ़िए पल-पल का अपडेट।

भारत बनाम वेस्टइंडीज, पांचावां टी20 लाइव अपडेट:

7:50 pm

ओवरों की कटौती शुरू

बेंगलुरु से अच्छी खबर नहीं है। बारिश के छूटने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ओवर कटने शुरू हो गए हैं।

7:06 pm

बेंगलुरु में हो रही मूसलाधार बारिश

बेंगलुरु में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। 7:30 बजे के बाद से ओवर कटने शुरू हो जाएंगे। 5-5 ओवर का मैच होने के लिए 9:41 कटऑफ टाइम है।

6:41 pm

ओवरों में हो सकती है कटौती

बेंगलुरु के मौसम का हाल देखते हुए पूरे 20-20 ओवर का मैच होने की संभावना कम है। ओवरों में कटौती हो सकती है।

6:37 pm

बारिश के कारण टॉस में देरी

बेंगलुरु में बारिश हो रही है। इस कारण टॉस समय से नहीं हो सका है। मैदान पर कवर्स लगे हुए हैं।