भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला आज (17 अक्टूबर) खेला जाना है। टीम इंडिया ने इस सीरीज का पहला और तीसरा मुकाबला जीता था, जबकि वेस्टइंडीज ने दूसरे और चौथे टी20 में बाजी मार जबरदस्त कमबैक किया है। ऐसे में अब आर-पार की जंग होने वाली है। भारतीय टीम घर में कोई भी सीरीज का निर्णायक मुकाबला नहीं हारी है। वह अपने इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम सीरीज जीत के साथ घर लौटने की फिराक में होगी।

 

भुवनेश्वर कुमार इस मुकाबले के जरिए 4 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। उन्हें पांचवें टी20 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया है। अर्शदीप सिंह को पिछले मुकाबले में चोट लगी थी। उनका खेलना तय नहीं है। संभावना है कि उन्हें भुवनेश्वर कुमार प्लेइंग-XI में रिप्लेस कर सकते हैं। आइए पांचवें टी20 से जुड़ी सभी जानकारियां आपको बताते हैं।

 

यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के साथ महेला जयवर्धने का सफर खत्म, हेड कोच के पद से दिया इस्तीफा

IND vs WI पांचवां टी20 कितने बजे से खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मुकाबला गुरुवार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस का सिक्का उछलेगा।

IND vs WI पांचवां टी20 कहां खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs WI पांचवां टी20 TV पर कहां दिखेगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले पांचवें टी20 मुकाबले को टीवी पर लाइव देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा।

IND vs WI पांचवां टी20 मोबाइल पर कैसे देखें?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मैच मोबाइल पर जियोहॉटस्टार ऐप्प के जरिए देखा जा सकता है। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी।

 

यह भी पढ़ें: 40 खिलाड़ी, 80 ओवर का मैच; पहली बार लड़के-लड़कियां एक साथ खेलेंगे क्रिकेट

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार

 

वेस्टइंडीज - शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), जेवेल एंड्रयू, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती