इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। उसके पास 11 मैचों में सिर्फ 6 पॉइंट्स हैं और वह टेबल में नौवें पायदान पर है। MI की इस हालत का जिम्मेदार टीम का माहौल बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि MI की टीम में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि गुटबाजी के कारण 5 बार की IPL चैंपियन टीम एकजुट होकर नहीं खेल पाई।

 

IPL 2024 से पहले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को MI की बागडोर दिए जाने के बाद से ही टीम के माहौल पर सवालिया निशान रहे हैं। पंड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर सीधे कप्तानी सौंप देना कई सीनियर खिलाड़ियों को नहीं खला। IPL 2024 में टीम बिखरी-बिखरी सी नजर आई और पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रही। पिछले सीजन में MI ने खराब शुरुआत के बाद वापसी की और क्वालिफायर 2 तक का सफर तय किया। लगा कि अब चीजें ठीक हो गई हैं लेकिन मौजूदा सीजन के बीच जो कुछ भी घटा है, उसने एक बार फिर अफवाहों को हवा दे दी है।

 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में आ रहे हैं वैभव सूर्यवंशी... BCCI ने दिया पहला मौका

MI को फिर बदलना पड़ा कप्तान

पंड्या चोटिल होने के चलते पिछले 2 मुकाबलों में नहीं खेले थे। उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कमान संभाली थी। उन्होंने अपनी कप्तानी में MI को एक जीत दिलाई। संभावना थी कि पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ गुरुवार (14 मई) को पंड्या वापसी करेंगे और फिर से टीम को लीड करेंगे लेकिन वह मैच के लिए धर्मशाला नहीं गए। इससे पहले पंड्या ने अपनी इंस्टा स्टोरी में बैटिंग प्रैक्टिस का वीडियो शेयर किया था, जिससे समझा गया कि वह पूरी तरह से फिट हो गए हैं। मगर PBKS के खिलाफ मुकाबले में उनके नहीं खेलने पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

 

उधर सूर्या ने भी टीम के साथ धर्मशाला ट्रैवल नहीं किया, जिसके चलते MI को फिर से कप्तान बदलना पड़ा। इस बार जसप्रीत बुमराह को टीम की कमान दी गई। वह IPL में MI की कप्तानी करने वाले 10वें खिलाड़ी बने। बुमराह ने टॉस के दौरान बताया कि सूर्या निजी कारणों से नहीं खेल रहे हैं। पंड्या के अलावा सूर्या के भी मैच के लिए धर्मशाला नहीं पहुंचने से अटकलों का बाजार गर्म है।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 खत्म होते ही 3 कप्तानों की होगी छुट्टी, जानिए किस-किस पर गिरेगी गाज

मुंबई इंडियंस के कप्तानों की लिस्ट

  • सचिन तेंदुलकर (2008-2011)
  • हरभजन सिंह (2008-2012)
  • शॉन पॉलक (2008)
  • ड्वेन ब्रावो (2010-2010)
  • रिकी पोंटिंग (2013)
  • रोहित शर्मा (2013-2023)
  • किरोन पोलार्ड (2014, 2019-2021)
  • सूर्यकुमार यादव (2023-2026)
  • हार्दिक पंड्या (2024-2026)
  • जसप्रीत बुमराह (2026)