इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 65वें मुकाबले में आज (20 मई) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने है। दोनों टीमों की टक्कर कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में हो रही है। KKR ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि पिच पढ़ना मुश्किल है। KKR की टीम में रोवमन पॉवेल की वापसी हुई है।
हार्दिक-सूर्या की वापसी
MI के रेगुलर कप्तान हार्दिक पंड्या फिट होकर लौट आए हैं। सूर्या की भी प्लेइंग-XI में वापसी हुई है। सूर्या निजी कारणों के चलते पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेले थे। हार्दिक ने टॉस के दौरान बताया कि एएम गजनफर की भी वापसी हुई है।
यह भी पढ़ें: मलेशिया मास्टर्स: उलटफेर का शिकार हुए लक्ष्य सेन, वर्ल्ड नंबर-38 से हारे
KKR को बाहर करेगी MI?
MI प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। अब वह KKR का गेम खराब करना चाहेगी। KKR 12 मैचों में 11 पॉइंट्स के साथ टेबल में आठवें पायदान पर है। उसे प्लेऑफ में जाने की अपनी उम्मीदों को जीवित रखने के लिए हर में जीत की जरूरत है। अगर आज वह हार जाती है, तो उसका सफर यहीं थम जाएगा। जीतने पर उसकी सांसें चलती रहेंगी। MI के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। ऐसे में वह KKR की राह में रोड़ा बनना चाहेगी।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की हार से टीम इंडिया को लगा झटका, WTC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
मुंबई इंडियंस - रायन रिकलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - शार्दुल ठाकुर, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, एएम गजनफर
कोलकाता नाइट राइडर्स - अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - वैभव अरोड़ा, फिन एलन, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया
