इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) शुरू हो चुका है। इस बार IPL का 19वां सीजन है और इसका पहला मैच 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच है। इस मैच में कुछ खिलाड़ियों को IPL में डेब्यू करने का मौका भी मिला है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

 

आपको बता दें कि RCB इस सीजन में अपनी ट्रॉफी बचाने के इरादे से मैदान पर उतरी है। IPL 2026 के पहले मैच में  RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं, पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में इस मैच के लिए SRH की कप्तानी ईशान किशन के हाथों में है।

 

यह भी पढ़ें: IPL में इन 3 मैदानों पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का पलड़ा भारी

IPL डेब्यू करेंगे ये खिलाड़ी

IPL 2026 के पहले मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग XI में ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो अपना IPL डेब्यू कर रहे हैं। इस लिस्ट में पहला नाम जैकब डफी का है, इसके बाद अभिनंदन सिंह का नाम सामने आया। ये दोनों ही खिलाड़ी RCB की जर्सी में अपना डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, सलिल अरोड़ा को SRH की जर्सी में डेब्यू करने का मौका मिला है।

 

IPL 2026 के ऑक्शन में RCB ने जैकब डफी को उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं RCB ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन में अभिनंदन सिंह को 30 लाख रुपये में खरीदा था लेकिन उस सीजन में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अब RCB ने अभिनंदन को इस सीजन में डेब्यू करने का मौका दिया है। यह ध्यान देने वाली बात है कि डफी और अभिनंदन, दोनों ही गेंदबाज हैं। दूसरी ओर, IPL 2026 के ऑक्शन में सलिल अरोड़ा की बेस प्राइस 30 लाख रुयपे थी लेकिन SRH ने उन्हें 1.50 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: 'खिलाड़ियों की रिटायरमेंट के लिए पत्नियां जिम्मेदार,' क्या कह गए योगराज सिंह?

RCB vs SRH की प्लेइंग 11

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।
    इम्पैक्ट सब्स्टिटूट: देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर।
  • सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।
    इम्पैक्ट सब्स्टिटूट: शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पायने, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन।