ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में डबल सेंचुरी जड़ दी है। ईस्ट जोन के कप्तान ईशान ने साउथ जोन के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए 270 गेंद में दोहरा शतक पूरा किया। ईशान का दलीप ट्रॉफी में यह पहला दोहरा शतक है। वह अब तक 25 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं। उनकी कप्तानी पारी की बदौलत ईस्ट जोन की टीम 600 के स्कोर की ओर मजबूती बढ़ रही है।
ईशान ने दूसरे दिन भी साउथ जोन को नहीं बख्शा
बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान पहले दिन स्टंप्स तक 111 रन बनाकर नाबाद थे। आज (7 सितंबर) उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाई और कुमार कुशाग्र के साथ मिलकर ईस्ट जोन को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कुशाग्र (111) के आउट होने के बाद ईशान ने अनुकूल रॉय के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपनी डबल सेंचुरी पूरी की।
यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान क्रिकेट वेंटिलेटर पर...' शोएब अख्तर ने बता दी PCB की पूरी सच्चाई
यह भी पढ़ें: Duleep Trophy Final: कुमार कुशाग्र ने ठोका शतक, अनोखे सेलिब्रेशन का VIDEO वायरल
साउथ जोन के गेंदबाज हलकान
तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन की टीम पहले दिन 4 विकेट ही झटक पाई थी। दूसरे दिन के खेल में अब तक साउथ जोन के गेंदबाजों को सिर्फ कुशाग्र का ही विकेट मिला है। स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज 21 ओवर डाल चुके हैं और उनके नाम कोई विकेट नहीं है। अपना 100वां फर्स्ट क्लास मैच खेल रहे श्रेयस गोपाल भी खाली हाथ हैं।
साउथ जोन की ओर से सिर्फ टी विजय और चामा मिलिंद ही सफल रहे हैं। इन दोनों गेंदबाजों ने 2-2 विकेट झटके हैं। बाकी सभी गेंदबाज असरदार नहीं दिखे हैं। ईशान और अनुकूल जब चाहे तब बाउंड्री लगा रहे हैं। अब देखना होगा कि ईस्ट जोन की टीम किस स्कोर पर अपनी पारी घोषित करती है।
