इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) 2026 में लीग स्टेज के मुकाबले खत्म हो गए हैं और आज (26 मई) से प्लेऑफ की जंग शुरू हो रही है। धर्मशाला में पहला क्वालिफायर धर्मा खेला जाना है, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( RCB ) और (GT) की टीमें आमने-सामने होंगी। RCB और GT ने पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में फिनिश किया है। इसलिए वे क्वालिफायर खेलने उतरेंगी और उन्हें फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलेंगे।

 

IPL में 2011 से प्लेऑफ नियम लागू किया गया था, तब से 2016 सीजन को छोड़ दें तो, हर बार पॉइंट्स टेबल में पहले या दूसरे नंबर पर ही रहने वाली टीमें ने ही खिताब जीता है। प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सुरेश रैना टॉप पर हैं। उन्होंने 24 पारियों में 37.57 की औसत और 155.21 के स्ट्राइक रेट से 714 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 23 पारियों में 34.86 की औसत और 132.07 के स्ट्राइक रेट से 523 रन बनाए हैं।

 

यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव से छिन सकती कप्तानी! IPL 2026 के ये कप्तान हैं मजबूत दावेदार

कोहली और शुभमन गिल कहां हैं?

RCB के दिग्गज बल्लेबाज और विराट कोहली और GT के कप्तान शुभमन गिल के बीच प्लेऑफ में दिलचस्प भिड़ंत देखने को मिलेगी। IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ये दोनों स्टार टॉप-6 में शामिल हैं। शुभमन 475 रन के साथ तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 11 पारियों में 47.5 की औसत और 144.81 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं। वहीं कोहली की बात करें तो उन्होंने 17 पारियों में 26.4 की औसत और 121.1 के स्ट्राइक रेट से 396 रन बटोरे हैं। 

 

कोहली के कद को देखते हुए प्लेऑफ में उनके आंकड़े उतने अच्छे नहीं हैं। आज वह जरूर इसमें सुधार करना चाहेंगे। वहीं गिल की निगाहें अर्धशतकीय पारी खेल धोनी से आगे निकलने पर होगी। 

 

यह भी पढ़ें: हार्दिक, पंत, बुमराह सब फ्लॉप, IPL 2026 में महंगे और दिग्गज खिलाड़ी रहे फिसड्डी

IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XII:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - विराट कोहली, फिल सॉल्ट/वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी/सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम

 

गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/आर साई किशोर/मानव सुथार