दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में बुधवार को एक 23 साल के कॉलेज स्टूडेंट की मौत हो गई। वह नोएडा के सेक्टर 94 में एक खाली प्लॉट में भरे 20 फीट गहरे पानी में डूबकर मर गया। अधिकारियों ने बताया कि वह सेमेस्टर परीक्षाएं खत्म होने पर अपने दोस्तों के साथ उस जगह पर शराब पीने और जश्न मनाने गया था। पुलिस ने बताया की पीड़ित हर्षित भट्ट गाजियाबाद के इंद्रपुरम का रहने वाला था। वह एमिटी यूनिवर्सिटी में तीसरे साल का छात्र था और उसने अपने फाइनल परीक्षाएं दी थीं। 

 

इस मामले की जांच में जुटे एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित को तैरान आता था लेकिन पानी की गहराई के कारण वह डूब गया। उन्होंने बताया कि जब वह पानी में डूब रहा था तो उसे बचाने की कोशिशें की गईं लेकिन जब तक उसे पानी से बाहर निकालकर अस्पाताल पहुंचाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

 

यह भी पढ़ें: 'बंगाल, तमिलनाडु के नतीजे सबको हैरान करेंगे', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का दावा

जश्न बना मातम

एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित ने ग्रेजुएशन के लास्ट सेमेस्टर की परीक्षा दे दी थी। परीक्षा खत्म होने की खुशी में वह अपने तीन दोस्तों के साथ वहां आया। वह सारे 20 साल के आसपास के ही थे और एक ही डिपार्टमेंट में पढ़ाई कर रहे थे। वह सारे बीयर की बोतलें लेकर उस जगह पर गए थे और वहीं उन्होंने बीयर पी थी। 

 

एक अधिकारी ने बताया कि हर्षित भट्ट को तैराना आता था और जब उन्होंने बीयर पी तो वह तैरने के लिए पानी में कूद गया। जिस प्लॉट में वह थे वहां करीब 20 फीट गहरा पानी था। उसके दोस्तों ने उसे रोकने की कोशिश की और कहा कि पानी साफ नहीं है लेकिन वह नहीं माना। उसने अपने कपड़े निकाले और पानी में कूद गया। 

डूबने से मौत

इसके बाद हर्षित पहले तो किनारे पर रहकर ही नहाता रहा वहां पर पानी कम था लेकिन बाद में वह गहरे पानी में जाने लगा। इसके बाद वह गहरे पानी में तैर नहीं पाया और डूबने लगा। जब उसके दोस्तों ने उसे डूबते हुए देखा, तो उनमें से एक उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया। पानी इतना ज्यादा गहरा था कि व लेकिन गहराई के कारण वह उसकी मदद नहीं कर पाया और हर्षित की मौत हो गई। 

क्या बोली हर्षित की मां?

इस हादसे के बाद हर्षित की मां ने मर्डर की आशंका जताई है। हर्षित की मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा,'मुझे तो लग रहा है कि मेरे बेटे का मर्डर हुआ है। वह हर रोज समय से घर आता था लेकिन आज अचानक से पता नहीं क्या हुआ।' उन्होंने बताया कि जिन तीन दोस्तों के साथ वह गया था वह उन में से दो को जानती हैं लेकिन तीसरे को नहीं जानती हैं। उन्होंने बताया कि मोटर ठीक करवाने को लेकर हर्षित और उनकी बात हुई थी। 

 

हर्षित ने कहा कि मेरा बेटा हमेशा समय से घर से आता था। उसे तैरना आता था और भी खेल आते थे। घर की सारी जिम्मेदारी उस पर ही थी। वह आज घर से पेपर देने के लिए निकला था और वह हर रोज घर से अप-डाउल करता था। हर्षित की मां ने कहा कि जब मैंने अपने बेटे की लाश देखी तो उसके शरीर पर काले निशान हैं। इसके अलावा उन्होंने मर्डर की आशंका जताते हुए कहा कि हर्षित का मर्डर किया गया है। इन लड़कों ने अगर मर्डर किया है तो इन्हें सजा मिलनी चाहिए। 

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा में 1500 करोड़ का घोटाला, 90 प्रतिशत कर्मचारी फर्जी, समझिए पूरा मामला

पंचर वाले ने की बचाने की कोशिश

जिस जगह पर यह घटना हुई उसके पास एक पंक्चर की दुकान है। उस दुकान के मालिक से हर्षित के दोस्तों ने मदद मांगी। पंक्चर वाले ने कहा कि जब वह मेरे पास आकर कहने लगा कि उसका दोस्त डूब रहा है तो मैं तुरंत मैके पर पहुंचा और पुलिस को फोन किया। उसे ढूंढने के लिए वह पानी में कूद गया था लेकिन ढूंढ नहीं पाया। इसके बाद पुलिस और गोताखोरों की मदद से उसकी लाश निकाली गई। पानी से निकालने के बाद हर्षित को पास के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।