जम्मू-कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के विधायक आपस में भिड़ गए। शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा में आयतुल्लाह खामेनेई के पोस्टर लहराने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। इसी दौरान बीजेपी विधायक 'राहुल गांधी पप्पू है' के नारे लगाए। कांग्रेस के विधायक 'नरेंद्र मोदी हाय हाय' के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के विधायक आमने-सामने आ गए और नारेबाजी ने धक्का-मुक्की का रूप ले लिया। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और मार्शल्स ने मुश्किल से स्थिति संभाली। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण बन गया है।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के विधायक कई पोस्टर लेकर आए थे। इन पोस्टरों पर 'PM is Compromised' जैसे नारे लिखे हुए थे। कुछ पोस्टरों पर जम्मू-कश्मीर का नक्शा और कुछ के हाथ में आयतुल्ला खामेनेई की तस्वीरें भी थीं। इसी को लेकर बीजेपी विधायकों ने विरोध जताया तो सदन में दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी। नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक तनवीर सादिक ने खामेनेई की तस्वीरें लहराईं और अपने माथे पर एक काली पट्टी भी पहनी जिस पर खामेनेई लिखा था। वह काले कपड़े पहनकर विधानसभा में आए थे।
यह भी पढ़ें: प्रोफेसर ने क्लास में कर दिया प्रपोज, लड़की ने कैंपस में ही चप्पल से पीट दिया
जमकर हुई नारेबाजी
इतना ही नहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा में 'ईरान जिंदाबाद' के नारे भी लगाए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि NC और कांग्रेस विधायकों के हाथ से पोस्टर लेकर एक बीजेपी विधायक ने फाड़ दिया। इसी को लेकर मामला गरमा गया। नारेबाजी चल ही रही थी कि कांग्रेस विधायक इरफान हाफिज लोन अपनी सीट पर खड़े हो गए और नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
यह भी पढ़ें: डीजल और पेट्रोल पर 10 रुपये कम हुई एक्साइज ड्यूटी, आपको सस्ता मिलेगा या नहीं?
इतने में बीजेपी के विधायक युधवीर सेठी उनके सामने आकर खड़े हो गए और 'राहुल गांधी पप्पू है' के नारे लगाने लगे। दोनों के बीच में सिर्फ एक मार्शल ही खड़ा था। इतने में पहले इरफान हाफिज लोन ने और फिर से युधवीर सेठी ने एक-दूसरे को धक्का देने की कोशिश की। देखते ही देखते दोनों तरफ के और भी विधायक आ गए। यह सब देखते ही सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव किया जिससे मामले को संभाला जा सका। हालांकि, दोनों तरफ से नारेबाजी चलती रही और बीजेपी विधायकों ने पोस्टर फाडकर भी फें दिए।
कांग्रेस और NC के विधायकों की नारेबाजी के खिलाफ बीजेपी विधायकों ने 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद', 'अमित शाह जिंदाबाद', 'बीजेपी जिंदाबाद' और 'राहुल गांधी मुर्दाबाद' के नारे लगाए।
