उत्तर प्रदेश के हरदोई में अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने योगी और मोदी की तुलना भगवान से कर दी। उन्होंने जनता सो संबोधित करते हुए कहा कि योगी जी-मोदी जी निश्चित ही भगवान का रूप है। विधायक ने तर्क दिया कि सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके समाज की खातिर बहुत कुछ किया है और आगे भी करेंगे।

 

श्याम प्रकाश हरदोई जिले की गोपामऊ विधानसभा सीट से विधायक हैं। सोशल मीडिया पर बयान वायरल होने के बाद उन्होंने सफाई दी और कहा कि उनका इरादा समाज को अंधविश्वास से बाहर निकालना था। 

 

यह भी पढ़ें: असम की रोंगाली बिहू पर्व क्या है और कैसे मनाया जाता है? हर सवाल का जवाब

 

मंगलवार यानी 14 अप्रैल को हरदोई के गांधी भवन में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां मंच से विधायक श्याम प्रकाश ने कहा, 'हमारे योगी जी-मोदी जी निश्चित ही एक भगवान के रूप हैं। अगर उनको मान ले तो कोई बुराई नहीं है।' 

 

विधायक श्याम प्रकाश ने आगे कहा, 'मैं जिंदा लोगों को भगवान मानता हूं। भगवान मानना है तो योगीजी और मोदीजी को मानने में कोई हर्ज नहीं है। उनमें कुछ देने की क्षमता है। वो हम सबको कुछ दे सकते हैं। पत्थरों के आगे गिड़गिड़ाने से कुछ नहीं मिलेगा।' विधायक ने यह भी कहा, 'अगर पूजा करनी ही है तो योगी और मोदी की करें। उनसे आपको कुछ मिलेगा। दलित नेता आपका कल्याण नहीं कर सकता। ये बड़े-बड़े नेता आपको बेवकूफ बनाकर अपनी कुर्सी हथियाने का काम करेंगे।’

 

यह भी पढ़ें: तेल के लिए दुनिया तरस सकती है, चीन नहीं, आखिर वहां ऐसा क्या है?

 

बाद में बीजेपी विधायक ने अपने बयान में सफाई दी और कहा कि मेरा इरादा मूर्ति पूजा का विरोध नहीं, बल्कि अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता फैलाना था। बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। समाज के कुछ वर्गों खासकर दलित समाज में कुलदेवता और परंपराओं के नाम पर अंधविश्वास है। इससे लोग विकास से दूर हो जाते हैं।