छत्तीसगढ़ में पत्नी की हत्या में बरी होने के बाद, छत्तीसगढ़ का एक शख्स उसी तारीख को 7 साल बाद हुई दूसरी हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुआ है। आरोपी का नाम सूरज ध्रुव है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने सूरज ध्रुव को एक महिला की कथित हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। साल 2018 में, महासमुंद जिले में सूरज ध्रुव की 19 साल की पत्नी संतोषी की हत्या हो गई। उसकी लाश 2 अप्रैल को उसके घर के पीछे नाले में मिली थी।
सूरज ने ही पुलिस में शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी लापता है लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साल 2019 में सेशन कोर्ट ने कई गवाहों, कबूलनामे और हत्या के हथियार के आधार पर उसे उम्रकैद की सजा सुनाई। 13 दिसंबर 2024 को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सूरज को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष केस को पूरी तरह साबित करने में असफल रहा है। आरोपी संदेह के लाभ में बरी हो गया।
यह भी पढ़ें: ऑक्शन में नहीं बरसे पैसे, WPL में मचाया धमाल, चर्चा में क्यों हैं गौतमी नायक?
नया मामला क्या है?
बरी होने के करीब एक साल बाद, 17 जनवरी 2026 को पुलिस ने फिर सूरज ध्रुव को गिरफ्तार किया। इस बार आरोप लगा कि उसने 55 साल की सुनीता रजक की हत्या की। सुनीता की जली हुई लाश 2 अप्रैल 2025 को महासमुंद के कोडार डैम के पास जंगल में मिली थी। पुलिस के मुताबिक, सुनीता और उनके पति पर 7 लाख रुपये का कर्ज था।
कैसे हुई हत्या?
जनवरी 2025 में सुनीता बहनों से मिलकर लौट रही थीं, तब सूरज ने उसे लिफ्ट देने का बहाना बनाया। वह उसे बस स्टैंड की बजाय नौकरी का लालच देकर एक पुरानी इमारत में ले गया और दो महीने तक रखा। मार्च में जब सुनीता घर जाने की जिद करने लगी तो सूरज उसे जंगल में ले जाकर गला दबाकर मार डाला और उनकी सोने की ज्वेलरी लूट ली।
यह भी पढ़ें: CE0-MD नोएडा हटे, JE पर गाज, इंजीनियर की मौत के बाद क्या कार्रवाई हुई?
हत्या का राज कैसे खुला?
कुछ दिनों बाद तेंदू पत्ता तोड़ने वालों ने शव देखा और जंगल के गार्ड को बताया, जिससे पुलिस को पता चला। सुनीता के परिवार ने लंबे समय तक इंतजार के बाद मिसिंग रिपोर्ट दर्ज की। लाश मिलने के बाद सुनीत के पति राजेश ने खुदकुशी कर ली।
कैसे दोबारा खुली फाइल?
केस ठंडा पड़ गया था, लेकिन नए एसपी प्रभात कुमार के आने के बाद जांच फिर शुरू हुई। पुरानी सीसीटीवी फुटेज में सूरज को सुनीता के साथ बाइक पर देखा गया। पुलिस ने बाइक के मालिक के बारे में पड़ताल की। बाइक मालिक सूरज का रिश्तेदार था। पुलिस ने उसने गिरफ्तार कर लिया। दोनों हत्याएं सात साल एक ही तारीख को हुईं। 2 अप्रैल 2025 को हुई इस हत्या के बाद अब सूरज को गिरफ्तार किया गया है।
