दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने 'ड्राई-डे' (शराबबंदी वाले दिनों) की लिस्ट में संशोधन किया है। संशोधित लिस्ट में होली के दिन को सूची से बाहर कर दिया है। सरकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 4 मार्च को होली के अवसर पर राजधानी में शराब की दुकानें खुली रहेंगी।

 

दिल्ली के आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। इस साल जनवरी में जारी किए गए एक आदेश के अनुसार, मार्च के अंत तक केवल गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, राम नवमी और महावीर जयंती ड्राई-डे रहेंगे।

 

यह भी पढ़ें: मंत्री ने होली मिलन पर बुलाकर पत्रकारों को दिए 250 ग्राम गुझिया के पैकेट

राजधानी में शराब की 750 दुकानें 

अधिकारी ने कहा, 'इस होली पर कोई ड्राई-डे नहीं रहेगा और शराब की दुकानें खुली रहेंगी।' जनवरी में जारी आदेश के अनुसार ही दुकानें बंद होंगी। पिछले कुछ सालों से, होली का दिन दिल्ली में 'ड्राई-डे' में शामिल था। राजधानी में शराब की लगभग 750 सरकारी दुकानें हैं।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: जन्मदिन पार्टी में चली गोली, जाकर कप्तान को लगी; 13 वर्षीय छात्र की मौत

NCR के अन्य शहरों की स्थिती

इस बीच दिल्ली के उलट एनसीआर के शहरों में स्थिती अलग है। नोएडा में प्रशासन ने आदेश जारी कर ड्राई-डे की घोषणा की है। वहीं गुरुग्राम, फरीदाबाद और अन्य शहरों में भी शराब की दुकानें बंद रहने के आसार हैं।