झारखंड हाई कोर्ट ने झारखंड सरकार के झारखंड लोक सेवा आयोग (JSSC CGL) और चाइल्ड डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट ऑफीसर (CDPO) परीक्षाओं को रद्द करने वाले फैसले पर शुक्रवार को रोक लगा दी। राजधानी रांची में छात्रों और प्रदर्शनकारियों के दबाव में हेमंत सोरेन सरकार ने परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया था। हेमंत सोरेन सरकार इन प्रदर्शनों के बाद बुरी तरह से घिर गई थी। 

हाई कोर्ट ने सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है। राज्य सरकार ने परीक्षाओं को रद्द करने से जुड़ी एक अधिसूचना जारी की थी, जिसके बाद हाई कोर्ट ने रोक लगाने का फैसला लिया। गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट ने 11वीं और 13वीं JPSC परीक्षा और नियुक्तियों को रद्द करने वाले फैसले पर रोक लगाई थी। 

8 अगस्त को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JJM) की अगुवाई वाली सरकार ने 22 परीक्षाओं के रद्द होने के आदेश जारी किए थे, साल 2014 से अब तक हुए कुल 23 परीक्षाओं के जांच का भरोसा प्रदर्शनकारियों से किया था।