नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन इसी साल 15 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसको लेकर बड़े जोर-शोर से यूपी सरकार ने प्रचार किया था। कहा गया कि यह एयरपोर्ट विश्वस्तरीय है। मगर, उद्घाटन के महज पांच महीने बाद ही एयरपोर्ट के सभी दावों की पोल-पट्टी खोल दी है। दरअसल, मंगलवार को हुई बारिश में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एग्जिट गेट के अंडरपास में पानी भर गया जबकि एयरपोर्ट बनने के बाद यह पहली बारिश थी।

 

नोएडा एयरपोर्ट पर बना यह अंडरपास एयरपोर्ट के फोरकोर्ट को पार्किंग एरिया से जोड़ता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है यह टर्मिनल और पार्किंग एरिया को जोड़ने वाला रास्ता है, जिसमें बारिश का पानी भरा था और 30 मिनट में पानी को बाहर निकाल दिया गया।

 

यह भी पढ़ें: ITBP के जवान खाएंगे पहाड़ी भेड़-बकरी का मांस, CM की मौजूदगी में हुआ समझौता

 

यात्रियों को आने-जाने में हुई परेशानी

 

देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से बाहर निकलने वाले यात्री इसी रास्ते से होकर पार्किंग एरिया की ओर जाते हैं। मगर, अंडरपास में भारी भरने से यात्रियों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ी।

 

 

 

 

पानी भरने का वीडियो वायरल

 

एयरपोर्ट के अंडरपास में पानी भरने की वीडियो भी सामने आई है, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एयरपोर्ट की यह तस्वीर सामने आने के बाद सरकार की किरकिरी हो रही है क्योंकि जलभराव के चलते अंडरपास का नजारा किसी वाटर पार्क जैसा दिखाई दिया।

 

यह भी पढ़ें: 'लड़कियों के कपड़े नहीं, लड़कों की सोच सुधारिए', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी

 

पानी को साफ करते दिखाई दिए एयरपोर्ट कर्मी

 

वीडियो में एयरपोर्ट कर्मी अंडरपास में भरे पानी को साफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दर्जनों सफाईकर्मी वाइपर, लकड़ी के फट्टों, मशीन और पंप से पानी बाहर निकालते हुए वीडियो में दिख रहे हैं। 

 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण स्विस डेवलपर ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी ने किया है। इसको बनाने में 11,200 करोड़ रुपये की लागत आई है।