वर्तमान में युवाओं को मोबाइल और सोशल मीडिया की लत इतनी पड़ चुकी है कि सही-गलत का फर्क नहीं समझ पा रहे हैं। ऐसे में बच्चों और युवाओं में मोबाइल फोन की लत तेजी से एक गंभीर चिंता बनती जा रही है। दरअसल, राजस्थान में माबाईल की लत की वजह से एक 18 साल की युवती और उसकी मां की जान चली गई।
मामला राजस्थान के बालोतरा जिले के गुड़ामालानी पुलिल स्टेशन क्षेत्र का है, दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम सिली गांव की एक 18 साल की लड़की अपनी मां से मोबाइल फोन देने की मांग कर रही थी। उसकी मां लगातार फोन देने से मना कर रही थी। इसी बात पर लड़की नाराज हो गई और उसने घर के पास बने तालाब में में छलांग लगा दी।
यह भी पढ़ें: DU प्रोफेसर मर्डर केस: फ्लैट में खुला लैपटॉप, CCTV में 4 अनजान लोग, हत्यारे कौन?
डूबने से मां-बेटी की मौत
बेटी को तालाब के पानी में डूबता देख मां उसे बचाने के लिए कूद गई। थोड़ी देर के बाद दोनों तालाब में डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। सूचना पाकर आस-पास के लोग और परिवार वाले मौके पर पहुंचे और दोनों को तालाब से बाहर निकाला। जानकारी मिलने पर गुड़ामालानी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को गुड़ामालानी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस ने बताया कि मरने वालों की पहचान अनीता उर्फ इंद्रा (38) पत्नी राजूराम और उसकी बेटी सुमन (18) के तौर पर हुई है।
आगे जांच करेगी पुलिस
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आगे की जांच आगे बढ़ाने की बात कही है। गुड़ामालानी पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार शाम की है जब बेटी मोबाइल फोन मांग रही थी। उसकी मां ने यह कहकर मना कर दिया कि छोटे बच्चे सो रहे हैं और वह उसे बाद में फोन दे देगी। मना करने से परेशान होकर लड़की पास के तालाब पर चली गई और वहीं बैठ गई।
यह भी पढ़ें: 14 की उम्र में हुआ रेप, शादी के बाद बताई आपबीति,पति ने कराई पुलिस कंप्लेंट
चरवाहे ने लोगों की दी जानकारी
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, सुमन अपनी मां को अपने पास आते देखकर अचानक तालाब में कूद गई। अपनी बेटी को पानी में गिरता देख अनीता बिना किसी हिचकिचाहट के उसे बचाने के लिए तुरंत तालाब में कूद गई। पानी गहरा होने की वजह से दोनों में पानी में डूब गईं। पास के एक बकरी चराने वाले चरवाहे ने मदद के लिए चीख-पुकार सुनी और आस-पास के लोगों को जानकारी दी।
