दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में सोमवार सुबह बाइक सवार दो हमलावरों ने एक जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात आया नगर गांव में हुई, जहां दोनों आरोपियों ने विजय पर करीब 10 से 12 राउंड फायर किए। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 

मृतक की पहचान करीब 28 वर्षीय विजय के रूप में हुई है। वह पेशे से जिम ट्रेनर था। शुरुआती जांच में पुलिस को हत्या के पीछे निजी रंजिश की आशंका है। हालांकि, वारदात की असली वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला के करीबी दोस्त के घर पर फायरिंग, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी!

हमलावर फायरिंग के बाद फरार

पुलिस के मुताबिक, वारदात सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुई। दो आरोपी मोटरसाइकिल से आया नगर गांव पहुंचे और विजय पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ने करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके की जांच की। पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

 

यह भी पढ़ें: दिशा सालियान केस में CBI ने फाइल की FIR, आदित्य ठाकरे-रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम

कुछ महीने पहले भी हुई थी फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, आया नगर गांव में कुछ महीने पहले भी फायरिंग की घटना हुई थी। अब जिम ट्रेनर की हत्या के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने और शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही, कुछ महीने पहले हुई फायरिंग और जिम ट्रेनर की हत्या के बीच कोई कनेक्शन है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।