आज के समय में ज्यादातर लोग पैसे निकालने, शॉपिंग करने और ऑनलाइन पेमेंट के लिए Automated Teller Machine (ATM) कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर आपका ATM कार्ड चोरी हो जाए तो कोई दूसरा व्यक्ति उसका गलत इस्तेमाल कर सकता है। इससे आपके बैंक अकाउंट के पैसे का नुकसान होने का खतरा रहता है।
अगर आपका एटीएम कार्ड चोरी हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे जरूरी बात यह है कि पहले 1 घंटे के अंदर सही स्टेप लिए जाएं। समय पर कार्ड ब्लॉक कराने और बैंक को जानकारी देने से आप अपने खाते को सुरक्षित रख सकते हैं और पैसों के नुकसान से बच सकते हैं। जानिए कि ATM कार्ड चोरी होने के बाद सबसे पहले क्या करना चाहिए।
अपना ATM कार्ड ब्लॉक कराएं
सबसे पहले अपने बैंक की मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, कस्टमर केयर या बैंक ब्रांच की मदद से एटीएम कार्ड को तुरंत ब्लॉक करा दें। इससे कोई भी व्यक्ति आपके कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
यह भी पढ़ें: पंजाब और हरियाणा के 8 टोल पर लगेंगे ज्यादा पैसे, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी
बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल करें
अपने बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके बताएं कि आपका ATM कार्ड चोरी हो गया है। उनसे कार्ड ब्लॉक करने की कंप्लेंट करें। कंप्लेंट नंबर जरूर लें और उसे नोट करलें।
बैंक खाते की जांच करें
अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस और रिसेंट सभी ट्रांजैक्शन चेक करें। अगर कोई ऐसी ट्रांजैक्शन दिखे जो आपने नहीं कि है, तो तुरंत बैंक को इसकी जानकारी दें।
मोबाइल बैंकिंग और SMS अलर्ट देखें
अपने मोबाइल पर बैंक के SMS और मोबाइल बैंकिंग ऐप को चेक करते रहें। इससे आपको पता चलता रहेगा कि आपके अकाउंट से कोई ट्रांजैक्शन तो नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स को क्यों होती है मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानी?
पुलिस में शिकायत करें
अगर आपको लगता है कि कार्ड चोरी हुआ है और उसका गलत इस्तेमाल हो सकता है, तो पुलिस स्टेशन में अपनी कंप्लेंट दर्ज कराएं। कंप्लेंट की कॉपी अपने पास रखलें।
अपना ATM PIN बदलें
अगर आपको शक है कि किसी को आपके कार्ड का PIN पता चल गया है, तो अपने अकाउंट की सेफटी के लिए PIN तुरंत बदल दें। इसे आपका बैंक अकाउंट सेफ रहेगा।
