बिहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को क्रेन की मदद से घर की छत पर चढ़ाते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि गाड़ी का मालिक काम के सिलसिले में विदेश जाने वाला था। ऐसे में उसने अपनी गाड़ी को सुरक्षित रखने के लिए उसे छत पर रखवा दिया।

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रेन से स्कॉर्पियो को धीरे-धीरे ऊपर उठाया जाता है और फिर घर की छत पर रखा जाता है। गाड़ी को इस तरह छत पर पहुंचाने का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं। कुछ लोग इसे गाड़ी को चोरी से बचाने का अनोखा तरीका बता रहे हैं तो कुछ लोग छत पर इतनी भारी गाड़ी रखने को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: एक पैर से 400 मीटर चलकर स्कूल जाती थीं रागिनी, अब DM ने पहुंचकर दी ट्राईसाइकिल

क्रेन से छत पर पहुंचाई स्कॉर्पियो 

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो का मालिक विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। अपनी गैरमौजूदगी में गाड़ी की सुरक्षा को लेकर उसने उसे घर की छत पर रखने ही उचित समझा। इसके बाद क्रेन की मदद से गाड़ी को उठाकर छत पर पहुंचाया गया।

 

इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि गाड़ी को सुरक्षित रखने के लिए ऐसा तरीका शायद ही उन्होंने पहले देखा हो। वहीं कुछ लोग इस बात को लेकर चिंता जता रहे हैं कि इतनी भारी एसयूवी को घर की छत पर रखना कितना सुरक्षित है।

 

यह भी पढ़ें: गांव की चौपाल से बॉलीवुड तक पहुंचे सुनील लोधी, 'हनुमान अंश' से मिली पहचान

छत पर गाड़ी रखना कितना सही?

महिंद्रा स्कॉर्पियो एक भारी एसयूवी है। छत पर गाड़ी रखने से पहले यह देखना जरूरी है कि छत इतना वजन उठा सकती है या नहीं। अगर छत कमजोर है तो उसे नुकसान हो सकता है। इसके अलावा क्रेन से गाड़ी को उठाना भी आसान काम नहीं है। इसके लिए सही तरीके और सावधानी की जरूरत होती है। 

 

वहीं गाड़ी को वापस नीचे उतारने के लिए भी क्रेन की जरूरत पड़ेगी। इसलिए गाड़ी को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए लोग आमतौर पर सुरक्षित पार्किंग या दूसरे इंतजाम का सहारा लेते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों का ध्यान इसलिए खींचा है क्योंकि गाड़ी को सुरक्षित रखने के लिए अपनाया गया यह तरीका काफी अलग है।