उत्तर प्रदेश के कानपुर में वायुसेना के एक जवान के साथ पुलिसकर्मियों की बदसलूकी का मामले सामने आया है। पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर जवान को पीटा, गालियां दीं और भारतीय सेना के बारे में भी आपत्तिजनक बातें कहीं हैं। पुलिसकर्मियों ने जवान को इतना पीटा है कि उसके कान के पर्दे तक फट गए हैं।

पीड़ित जवान, एयरफोर्स अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है। केस की छानबीन एडीसीपी योगेश कुमार कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों की इस हरकत की लोग आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग खुलकर लिख रहे हैं कि देश की रक्षा में तैनात जवान के साथ ऐसा करना गलत है। 

यह भी पढ़ें: रास्ते पर जा रही थी बारात, हॉर्न बजाया तो गुस्से में पीट पीटकर कर दिया लहूलुहान

जवान ने क्या आरोप लगाए हैं?

वायुसेना के जवान नितीश सचान ने कहा, 'पुलिस वाले ने रोका और पूछा कौन हो। मैंने कहा फौजी हूं। फिर पुलिसवाले ने पूछा कि तुम्हारे पापा क्या करते हैं? मैंने कहा कि पापा नहीं है। पुलिस वाले ने कहा कि कोई बाप का नाम तो होगा? मैंने कहा कि सर, थोड़ा सही से बात कर लो। फिर पुलिस वाले ने कहा कि फौजी तो चोर होते हैं।

नितीश सचा न ने कहा, 'मैंने वीडियो बनाना शुरू किया तो पुलिसवालों ने मेरा फोन छीन लिया, मुझे थाने ले गए और 70-80 थप्पड़ मुझे मारा।' पुलिस की ओर से की गई पिटाई में कथित तौर पर उनके कान का पर्दा फट गया है। 

 

 

 

यह भी पढ़ें: ड्यूटी के दौरान महिला TTE बनाती थी रील, वायरल हुई वीडियो तो रेलवे ने लिया ऐक्शन

क्या है पूरा मामला?

19 फरवरी की रात नितीश, घाटमपुर के देवमनपुर गांव से नितीश सचान नौरंगा गांव में आए थे। वह एक शादी में शामिल होने के लिए अपने गांव से गए थे। रात जब 11.30 पर मैरिज हॉल से लौट कर पैदल घर जा रहे थे, मूसानगर रोड पर पुलिस की टीम ने उन्हें रोक लिया।

जवान के साथ पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर अभद्रता की, उन्हें गालियां दीं। जवान ने जब वीडियो बनाने की कोशिश की तो उसका फोन छीन लिया गया, उसके साथ अपराधी की तरह सलूक किया किया गया।  

 

यह भी पढ़ें: मुस्लिम महिलाओं को BJP नेता ने नहीं दिए थे कंबल, यूथ कांग्रेस वाले बांट आए 

पुलिस ने थाने में किया टॉर्चर

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि थाना ले जाने के बाद पुलिस ने जवान को बहुत मारा है। जवान के बाएं कान का पर्दा फट गया है। वह गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पहले उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई थी, लेकन डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। पुलिस ने शांति भंग का आरोप लगाकर चालान कर दिया। जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।