logo

ट्रेंडिंग:

ड्यूटी के दौरान महिला TTE बनाती थी रील, वायरल हुई वीडियो तो रेलवे ने लिया ऐक्शन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान रील बनाने वाली महिला टीटीई मोनी नैन पर रेलवे ने सख्त एक्शन लिया है। प्रशासन ने उन्हें चेतावनी देते हुए सोशल मीडिया से सभी विवादित वीडियो हटाने का आदेश दिया है।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: AI Generated Image

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर तैनात एक महिला रेल कर्मचारी को ड्यूटी के समय सोशल मीडिया रील बनाना काफी भारी पड़ गया है। यह पूरा मामला तब चर्चा में आया जब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कार्यरत महिला टीटीई की ड्यूटी के दौरान बनाई गई वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगी। इस वायरल वीडियो को लेकर जब सोशल मीडिया यूजर्स ने भारतीय रेलवे और रेल मंत्रालय से सवाल पूछना शुरू किया, तब जाकर डीआरएम दिल्ली ने मामले का संज्ञान लिया और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए।

 

महिला रेल कर्मचारी का नाम मोनी नैन है, जो भारतीय रेलवे स्टेशन में स्पोर्ट्स कोटे के माध्यम से भर्ती हुई हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर टीटीई-कम-टीसी के पद पर है। मोनी नैन न केवल एक सरकारी कर्मचारी हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर काफी मशहूर भी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3 लाख 65 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। जिसके कारण उनकी रील और वीडियो बहुत कम समय में लाखों लोगों तक पहुंच जाते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 4 रुपये के भाव में कबाड़ में बेच डाली सरकारी स्कूल की 13 हजार किताबें

कैसे शुरू हुआ विवाद

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब 'झारखंड रेल यूजर्स' नामक एक एक्स हैंडल ने मोनी नैन का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वह नई दिल्ली स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर रेलवे की वर्दी में रील बनाती और यात्रियों के सामने एक्टिंग करती नजर आ रही थीं। शिकायतकर्ता ने रेल मंत्रालय, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और डीआरएम दिल्ली को टैग करते हुए यह आरोप लगाया कि मोनी नैन अपनी ड्यूटी से ज्यादा रील्स बनाने पर ध्यान देती हैं। शिकायत में कहा गया कि एक सरकारी पद पर रहते हुए कार्यस्थल को मनोरंजन का केंद्र बनाना प्रोफेशनल बिहैवियर नहीं है और इससे यात्रियों के बीच रेलवे की छवि खराब होती है।

 

यह भी पढ़ें: नाबालिग लड़कों ने आधे मिनट में 27 बार मारे चाकू, फिर खुद ही वायरल कर दिया वीडियो

रेलवे प्रशासन ने की कार्रवाई

सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध और वीडियो के वायरल होने के बाद डीआरएम दिल्ली के आधिकारिक हैंडल से इस पर जवाब दिया गया। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कर्मचारी मोनी नैन को कार्यस्थल पर ड्यूटी के दौरान रील बनाने और उन्हें पोस्ट करने के लिए सख्त चेतावनी दी गई है।

इसके साथ ही प्रशासन ने उन्हें तुरंत आदेश दिया कि ड्यूटी के दौरान बनाई गई ऐसी सभी रील और वीडियो को उनके सोशल मीडिया अकाउंट से तुरंत डिलीट किया जाए। रेलवे ने साफ कर दिया है कि ऑन-ड्यूटी इस तरह की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और यह अनुशासन का उल्लंघन है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap