logo

ट्रेंडिंग:

नाबालिग लड़कों ने आधे मिनट में 27 बार मारे चाकू, फिर खुद ही वायरल कर दिया वीडियो

भोपाल के टीला जमालपुर में 10वीं के एक छात्र पर दो नाबालिग लड़कों ने चाकू से हमला कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते हुए इस हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल है।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: AI Generated Image

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मामूली विवाद के चलते 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र पर दो नाबालिग लड़कों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना भयानक था कि छात्र को संभलने का मौका तक नहीं मिला। यह वारदात भोपाल के टीला जमालपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक स्नूकर कल्ब के अंदर हुई। घटना 15 फरवरी की रात को अंजाम दी गई थी लेकिन मामला तब गरमाया जब आरोपियों ने इस हमले का वीडियो खुद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

 

पुलिस और पीड़ित के अनुसार, विवाद की शुरुआत एक कोचिंग इंस्टीट्यूट से हुई थी। कुछ दिन पहले पीड़ित छात्र और इन दोनों नाबालिगों के बीच किसी छोटी बात पर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद ही पीड़ित ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपियों ने उसे देख लेने की धमकी दी थी।

 

यह भी पढ़ें: हादसे में गई थी इकलौते बेटे की जान, मां-बाप ने कर ली आत्महत्या

30 सेकंड के अंदर 27 बार चाकू से वार

हमला इतना भयानक था कि आरोपियों ने मात्र 30 सेकंड के भीतर छात्र पर 27 बार चाकू और खंजर से वार किए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छात्र को संभलने का मौका भी नहीं मिला। इस हमले में छात्र के एक हाथ की दो उंगलियां कटकर अलग हो गई और उसकी कलाई, कंधे और पीठ पर 10 से ज्यादा गहरे जख्म आए हैं।

 

हैरानी की बात यह है कि हमला करने के बाद आरोपियों ने अपनी 'दहशत' और खौफ फैलाने के लिए इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब यह वीडियो पुलिस तक पहुंचा, तब जाकर मामले ने तूल पकड़ा।

 

यह भी पढ़ें: कोर्ट में जज के सामने ही महिला ने निकाल लिया चाकू, मुश्किल से बची वकील की जान

पुलिस की कार्रवाई और छात्र की हालत 

इस मामले की जांच टीला जमालपुर पुलिस स्टेशन के अधिकारी एम.एस. भदौरिया कर रहे हैं। पीड़ित छात्र का आरोप है कि शुरुआत में टीला जमालपुर पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया था और आरोपियों को पकड़कर केवल नोटिस देकर छोड़ दिया था। लेकिन अब वीडियो सामने आने और छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस सख्त धाराएं जोड़ने की तैयारी कर रही है। छात्र फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap