मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री प्रह्लाद पटेल ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के कार्यकारी अधिकारी को एक पत्र लिखा। इसमें मंत्री जी ने मंदिर प्रबंधन से विशेष दर्जन की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। 16 अप्रैल को लिखे पत्र में मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बताया कि 140 पारिवारिक सदस्य पांच समूहों में 6, 7 और 8 मई को मंदिर आएंगे। 

 

उन्होंने मंदिर प्रबंधन से भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी (तिरुपति बालाजी) के वीआईपी दर्शन की अनुमति मांगी। इसमें दर्शन की व्यवस्था सुविधा अनुसार करने का अनुरोध किया। पत्र में यह भी बताया गया कि सभी समूह निर्धारित समय के अनुसार पहुंचेंगे। मंत्री प्रह्लाद पटेल ने अनुरोध स्वीकार करने के लिए आभार व्यक्त किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: अंधेरी खाई में गिरे, चीखते रहे, फोन भी डेड, तड़पकर कर मर गए 2 छात्र

कौन हैं मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल?

प्रह्लाद पटेल मध्य प्रदेश सरकार में पंचायत और ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री हैं। वह केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। 2023 में उन्होंने विधानसभा चुनाव जीता और 25 दिसंबर 2023 से मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। 

 

यह भी पढ़ें: गिरफ्तार से नहीं बच पाएंगे पवन खेड़ा? सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मायने समझिए 

 

प्रह्लाद पटेल ने 1982 में बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के तौर पर अपनी सियासत की शुरुआत की। 1986 से 1090 तक युवा मोर्चा के सचिव और बीजेपी महासचिव बने। पांच बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले प्रह्लाद पटेल अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कोयला राज्य मंत्री और मोदी के दूसरे कार्यकाल में खाद्य प्रसंस्करण व जलशक्ति राज्य मंत्री रहे।