गोवा पुलिस ने यूट्यूबर गौतम खट्टर के भाई माधव खट्टर को बुधवार को उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया। गौतम खट्टर पर सेंट फ्रांसिस जेवियर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। गौतम खट्टर खुद को सनातनी बताते हैं, दूसरे धर्मों के बारे में कई बार विवादित बयान देते हैं।
गौतम खट्टर,'परशुराम जन्मोत्सव' कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने सेंट फ्रांसिस जेवियर के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक बातें कहीं। यह कार्यक्रम सनातन धर्म रक्षा समिति द्वारा आयोजित किया गया था।
यह भी पढ़ें: 'मर्जी से बनी थी मुसलमान...', चाहत खन्ना ने फिर से हिंदू बनने पर क्या कहा?
गौतम का भाई माधव खट्टर क्यों फंसा?
पुलिस के अनुसार, माधव खट्टर अपने भाई गौतम के साथ इस कार्यक्रम में गया था। उसने गौतम का भाषण रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित भी किया। पुलिस का कहना है कि भाषण तैयार करने में भी माधव खट्टर की भूमिका थी, इसलिए उसे इस मामले में सह-आरोपी बनाया गया है।
गोवा की पुलिस, हरिद्वार में दस्तक
गोवा पुलिस की टीम हरिद्वार में गौतम के घर पर नजर रखे हुए थी। बुधवार को गोवा पुलिस ने माधव को वहां से गिरफ्तार कर लिया। माधव को अब गोवा लाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी।
यह भी पढ़ें: हिंदू लड़की कैसे रखने लगी थी 'रोजा'? रोंगटे खड़े कर देगा नासिक TCS कांड
क्राइम ब्रांच की कई टीमें तैनात
पुलिस ने गौतम खट्टर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है। ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन को सूचित किया गया है, जिससे वह देश से बाहर न जा सके। गौतम को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीमें कई शहरों में तैनात हैं।
गोवा में हुआ व्यापक विरोध प्रदर्शन
कार्यक्रम के आयोजकों को भी क्राइम ब्रांच में बुलाया गया था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि माधव खट्टर से गौतम के आने-जाने, ठहरने और 51,000 रुपये कैश देने का करार हुआ था। भाषण के बाद गोवा में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। अलग-अलग धर्मों के लोग और नेता इस मामले में शिकायत दर्ज करा चुके हैं। उन्होंने सेंट फ्रांसिस जेवियर के अपमान पर माफी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में फिर निशाने पर हिंदू, घरों में घुसे, दुकानें तोड़ी, PM तारिक चुप
केस अब क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। सनातन धर्म रक्षा समिति ने कहा कि गौतम खट्टर गोवा सरकार के मेहमान नहीं थे। उनका पूरा खर्चा निजी तौर पर किया गया था। जब गौतम ने आपत्तिजनक टिप्पणी शुरू की तो आयोजकों ने तुरंत उन्हें रोका।
जिस समिति ने बुलाया, उसने भी गौतम को टोका
समिति ने कहा कि गौतम को केवल सनातन धर्म पर बोलने के लिए बुलाया गया था, न कि संत के बारे में बुरा बोलने के लिए। समिति ने गोवा के लोगों से माफी मांगी और कहा कि गौतम खट्टर के विचार पूरी तरह उनके अपने हैं। ये विचार आयोजकों या समिति के विचारों को नहीं दर्शाते।
गौतम खट्टर कौन हैं?
गौतम खट्टर खुद को 'स्पिरिचुअल बीट जर्नलिस्ट' कहते हैं। वह सनातन महासंघ के संस्थापक हैं, 19 अप्रैल को वह गोवा में सनातन धर्म पर बोलने के लिए गए थे।
यह भी पढ़ें: जरीन खान का हिंदू रीति-रिवाज से क्यों हुआ था अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
कैसे फंसे गौतम खट्टर?
एक स्थानीय अदालत ने गौतम खट्टर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। गोवा पुलिस को सेंट फ्रांसिस जेवियर के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से संबंधित एक मामले में उनकी तलाश है।
कहा क्या था?
गौतम खट्टर ने गोवा के वास्को में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान सेंट फ्रांसिस जेवियर्स पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं थीं। उन्हें गोवा का संरक्षक संत माना जाता है। उन्होंने संत की जगह, जेवियर्स की तुलना आतंकी से कर दी थी। उन्होंने पुर्तगाली काल में हिंदुओं पर उनके कथित अत्याचारों का जिक्र किया था। आरोप लगाया था कि उनके शासनकाल में खूब धर्मांतरण हुए थे।
यह भी पढ़ें: 'हिंदू डरपोक कौम है', 'धुरंधर 2' में 14 सेकंड के रोल से स्टार बने विवेक सिन्हा
गोवा में कई जगह प्रदर्शन
गुरुवार को वास्को शहर में 100 से अधिक लोगों ने प्रदर्शन कर गौतम खट्टर की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि गौतम खट्टर को पकड़ने और उसे देश से भागने से रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।
