logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मर्जी से बनी थी मुसलमान...', चाहत खन्ना ने फिर से हिंदू बनने पर क्या कहा?

चाहत खन्ना ने दो शादियां की हैं। पहली शादी टूटी तो दूसरी शादी उन्होंने फरजान मिर्जा से की थी। तब उन्होंने इस्लाम अपनाया था।

Chahat Khanna

चाहत खन्ना। Photo Credit: ChahatKhanna/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

छोटे पर्दे की बड़ी हिरोइनों में से एक चाहत खन्ना इन दिनों अपने रिश्तों को लेकर खूब चर्चा में हैं। 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे टीवी सीरियल से घर-घर में लोकप्रिय हुईं चाहत खन्ना की दूसरी शादी फरजान मिर्जा से हुई थी। शादी से पहले उन्होंने इस्लाम कबूल लिया था। उनका यह रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चला। उन्होंने पहली शादी भारत नारसिंघानी से की थी, यह शादी सिर्फ एक साल चली। 2006 में शादी की, 2007 में टूट गई।

चाहत खन्ना ने दूसरी शादी 6 साल बाद फरहान मिर्जा से की। साल 2013 में शादी रचाई, 2018 में तलाक हो गया। यह शादी, उनके लिए बेहद दर्दनाक रही। अब उन्होंने शादी से पहले इस्लाम धर्म अपनाने और अपनी धार्मिक यात्रा पर बात की है। उनका कहना है कि वह सेक्युलर हैं, सभी धर्मों का सम्मान करती हैं, ईद और दीपावली दोनों एक जैसी खुशी से मनाती है। 

यह भी पढ़ें: 'कई बार लगता है, कब तक डरकर जिएंगे...', स्टेज से गाली देने पर बोले मासूम शर्मा

चाहत खन्ना चर्चा में क्यों हैं?

चाहत खन्ना, अभिनेत्री:-
मैंने इस्लाम धर्म अपनी मर्जी से कबूल किया था। कई लोग कहते हैं कि मुझे जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया गया, लेकिन मैंने कभी ऐसा नहीं कहा। मैं इस्लाम भी मानती हूं और सनातन धर्म भी।

चाहत खन्ना ने जबरन इस्लाम कबूलने पर क्या कहा?

चाहत खन्ना का कहना है कि वे इस्लाम में भी विश्वास रखती हैं और सनातन धर्म में भी। उनका कहना है कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं। चाहत खन्ना ने बताया कि उनके बयानों को अक्सर गलत संदर्भ में पेश किया जाता है। सिर्फ एक वाक्य निकालकर उसे अलग तरीके से दिखा दिया जाता है, जिससे गलतफहमी फैलती है।

इस्लाम से चाहत खन्ना ने क्या सीखा है?

चाहत खन्ना ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने इस्लाम से कई अच्छी बातें सीखीं। तलाक के बाद उन्हें 4-5 साल उन्हें हिंदू धर्म में लौटने में लगे। उन्होंने यह भी माना कि शादी के लिए निकाह करने के लिए उन्होंने इस्लाम अपनाया था।

यह भी पढ़ें: रामायण की कहानी में GST और डॉलर का जिक्र करके फंसे प्रकाश राज, हो गई FIR

चाहत खन्ना, अभिनेत्री:-
मैं इस्लाम में विश्वास करती हूं, मैं सनातन धर्म में भी विश्वास करती हूं। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं दूसरे धर्मों में विश्वास नहीं करती। मैं बहुत सेक्युलर इंसान हूं।

पहले चाहत खन्ना ने क्या कहा था?

साल 2024 में टेली टॉक इंडिया के साथ एक पुराने इंटरव्यू में, चाहत खन्ना ने कहा था कि उन्हें अपने धर्म बदलने का कोई अफसोस नहीं है और उन्होंने इस्लामी शिक्षाओं से जो सीखा, उसे अहमियत दी। भले ही वह हिंदू धर्म में लौट गईं हैं।

चाहत खन्ना, अभिनेत्री:-
मेरे तलाक के बाद, मुझे अपनी असलियत पर वापस आने में बहुत समय लगा। मुझे इस्लाम में भी भरोसा करने में 4-5 साल लग गए और मैं अब भी उनकी कुछ बुनियादी बातों में विश्वास करती हूं। बहुत अच्छे हैं। लेकिन शुक्र है कि जब मैं सनातन धर्म की अपनी जड़ों में वापस लौटी तो मुझे बहुत सी चीजों के पीछे की बड़ी सच्चाई का एहसास हुआ।

क्या चाहत खन्ना पर दबाव बनाया गया था?

चाहत खन्ना ने इस दौरान कहा था जब वह इस्लाम में थीं, कुछ लोग थे, जो उन्हें कहते थे कि अपने पुराने भगवान की पूजा मत करो। अब वह खुश हैं बेहतर जिंदगी जी रही हैं।  


और पढ़ें