logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जरीन खान का हिंदू रीति-रिवाज से क्यों हुआ था अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह

पिछले साल अभिनेत्री जरीन खान का निधन हुआ था। उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था।

zareen khan and zayed khan

जरीन खान और जायेद खान, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पिछले साल अभिनेत्री जरीन खान का निधन हो गया था। उनके बेटे जायेद खान ने अपनी मां का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से किया था। इस वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। जायेद ने अब इसके पीछे की वजह बताई है। जायेद ने बताया कि मां की आखिरी इच्छा था कि उनकी अस्थियां नदी में बहाया जाए।

 

जायेद ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा, 'मेरी मां का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। हालांकि उनकी शादी मुस्लिम परिवार में हुई थी और वह पारसी परिवार से तालुक रखती थीं। हमारे घर में इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है। मेरे घर में अलग-अलग धर्म के स्टाफ ह। हम सभी का ध्यान रखते हैं।' 

 

यह भी पढ़ें: पूरी 'चिरैया' सीरीज में चुप्पी, अम्मा के रोल में बस एक डायलॉग से छाईं सरिता जोशी

जरीन खान की क्या थी आखिरी इच्छा?

उन्होंने आगे बताया, 'एक परिवार को तौर पर धर्म को हम एक बहुत ही निजी चीज मानते हैं। आप उसे कैसे अपनाना चाहते हैं न कि ऐसी चीज जिसमें कोई बेहतर है या नो कोई बुरा। यह ऐसी चीज जिसके बारे में बातें करना सही नहीं है। हम खुद को एक सेक्युलर परिवार के तौर पर देखते हैं। हम किसी को बताने की जरूरत क्यों है?'

 

जायदे ने अपनी मां की आखिरी इच्छा बताते हुए कहा, 'एक दिन मेरी मां नदी के किनारे बैठी थी और उन्होंने कहा था कि अगर मैं कल को कही चली जाऊं, तो मैं चाहती हूं कि मेरी अस्थियां इस नदी में बहा देना। मैं आजाद होना चाहती हूं। जो भी तुम्हारी मां की इच्छा होगी उसे पूरा करोगे। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि लोग क्या कहेंगे। मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि वे लोग कितनी नफरत करते हैं। मैं उन्हें जिम्मेदार नहीं ठह रहा हूं। हालात ऐसी ही है। उन हालातों को बदलने में वक्त लगेगा।'

 

यह भी पढ़ें: धुरंधर की हजार करोड़ की कमाई में हिस्सा मांग रहे पाकिस्तान के लोग, वजह जान लीजिए

पिछले साल जरीन खान का हुआ था निधन

पिछले साल 7 नवंबर 2026 को जरीन खान का निधन हो गया था। उन्होंने 81 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। उन्होंने 1966 में संजय खान से शादी कर ली थी। 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें