logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पूरी 'चिरैया' सीरीज में चुप्पी, अम्मा के रोल में बस एक डायलॉग से छाईं सरिता जोशी

जियो हाटस्टार की वेब सीरीज 'चिरैया' की चर्चा हर तरफ हो रही है। इस सीरीज में सरिता जोशी ने 'अम्मा' को रोल प्ले किया है।

sarita joshi

सरिता जोशी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जियो हॉटस्टार पर हाल ही में वेब सीरीज 'चिरैया' रिलीज हुई थी। इस सीरीज को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इस सीरीज में मैरिटल रेप जैसे गंभीर मुद्दे को दिखाया गया है। इस सीरीज में दिव्या दत्ता, संजय मिश्रा, प्रसन्न बिष्ट, सिद्धार्थ शॉ, फैसल राशिद, सरिता जोशी, टीनू आनंद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस सीरीज में सभी कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है।

 

इस सीरीज के छोटे-छोटे कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सीरीज में सरिता जोशी ने अम्मा का रोल प्ले किया है। उनका एक क्लिप खूब वायरल हो रहा है।

सीरीज के शुरुआत में दिखाया जाता है कि सरिता जोशी यानी 'अम्मा' कुछ बोलती नहीं है। वह घर के सभी लोगों को चुप रहकर देखती है।

 

यह भी पढ़ें: विजय वर्मा की सीरीज 'मटका किंग' का टीजर रिलीज, क्या होगी दमदार वापसी?

एक डायलॉग से छाईं सरिता जोशी

शो के आखिरी एपिसोड में जब दिव्या दत्ता अपनी देवरानी को न्याय दिलाने में असहाय महसूस करती है। तब अम्मा उसे बोलने की हिम्मत देती है। उनका डायलॉग है कि महिलाओं को हमेशा परिवार और समाज के नाम पर व्यवस्थित तरीके से बेवफूक बनाया गया है। वे खुशी-खुशी बनती आई है।

कौन हैं सरिता जोशी?

सरिता जोशी गुजराती और मराठी थिएटर्स में खूब काम किया है। उन्होंने टीवी से लेकर फिल्मों में तक में विभिन्न प्रकार के किरदार निभाए हैं। उन्होंने 6 साल की उम्र से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू कर दिया था। आज वह 84 साल की हैं। उन्होंने 1980 में टीवी सीरियल तितलियां से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह बा बहू और बेटी में नजर आई थी। इस शो से उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी। उन्होंने परिवार, कन्यादान,  गुरु, गंगूबाई, सिंघम रिटर्न्स, सिम्बा, रूही, 12वीं फेल समेत कई फिल्मों में काम किया है।

 

 

यह भी पढ़ें: धुरंधर को प्रोपेगेंडा बताना अनीत की बहन को पड़ा भारी, डिलीट किया इंस्टा अकाउंट

'चिरैया' की कहानी

चिरैया की कहानी लखनऊ के समृद्धि परिवार की है। सीरीज में दिखाया जाता है कि घर के मुखिया पापा जी (संजय मिश्रा) साहित्य के दुनिया का बड़ा नाम है। वह हमेशा महिलाओं के अधिकारों की बात करते हैं। घर की बड़ी बहू कमलेश (दिव्या दत्ता) कम पढ़ लिखी है। इसलिए वह घर की आदर्श बहू होती है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उसके देवप अरुण ( सिद्धार्थ शॉ) की शादी पूजा (प्रसन्ना बिष्ट) से तय होती है। पूजा अपनी जेठानी को बताती है कि अरुण ने उसका रेप किया है। पहले तो कमलेश इस बात पर यकीन नहीं करती है लेकिन बाद में वह अपनी देवरानी को न्याय दिलाने की ठान लेती है। क्या वह अपनी देवरानी को न्याय दिला पाएगी? इसके लिए सीरीज देखनी होगी।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें