logo

मूड

ट्रेंडिंग:

विजय वर्मा की सीरीज 'मटका किंग' का टीजर रिलीज, क्या होगी दमदार वापसी?

अभिनेता विजय वर्मा की वेब सीरीज 'मटका सिंह' का टीजर रिलीज हो गया है। यह सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।

vijay verma and kritika kamra

विजय वर्मा और कृतिका कामरा, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अभिनेता विजय वर्मा ने अपने जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी आने वाली वेब सीरीज मटका सिंह की रिलीज डेट अनाउंस कर दिया है। मेकर्स ने विजय सीरीज का टीजर शेयर किया है। इस सीरीज का निर्देशन नागराज मंजुल ने किया है।

 

सीरीज की कहानी एक बिजनेसमैन की जो मटका नाम का एक नया जुआ सिस्टम शुरू करता है। यह कहानी ब्रिज भट्टी की है जिसका किरदार विजय वर्मा ने निभाया है। ब्रिज भट्टी एक तेज और मेहनती कॉटन ट्रेडर है जो ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने की चाह रखता है। वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए गलत रास्ता चुनता है। इस सीरीज में विजय के साथ कृतिका कामर, सई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेंद्र जादावत और गुलशन ग्रोवर महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

 

यह भी पढ़ें: धुरंधर को प्रोपेगेंडा बताना अनीत की बहन को पड़ा भारी, डिलीट किया इंस्टा अकाउंट

कब रिलीज होगी 'मटका किंग'?

यह सीरीज 17 अप्रैल को रिलीज होगी। टीजर को शेयर करते हुए अमेजन प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर लिखा, Pot को उल्टा लिखने पर TOP बनता है और एक राजा की वहीं जगह होती है।


सीरीज के ट्रेलर की शुरुआत विजय वर्मा के साथ होती है जिसमें वह कहते हैं, 'मैं तो एक जोकर हूं, ताश की गड्डी में न रहा तो भी खेल रुकेगा नहीं लेकिन हाथ आ गया तो बाजी पलट दूंगा।' विजय को बहुत सारे नोटों के बीच में दिखाया जाता है, वह महंगी गाड़ी खरीदते हैं। उनके साथ कृतिका कामरा का रोमांटिक सीन भी दिखाया जाता है। आखिर में उन्हें मटका लेकर चलते हुए दिखाया जाता है। वह लोगों से कहते हैं, 'पत्ता आप खोलोग, किस्मत आपकी।'

 

 

यह भी पढ़ें: 27 साल पहले शिरानी दलेर पाजी के गाने में आए थे नजर, 'धुरंधर' से चमका सितारा

 

विजय की इस सीरीज का टीजर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। एक व्यक्ति ने लिखा, 'मटका किंग टीएमकेओसी (TMKOC) के मोहनलाल से प्रेरित है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'विजय वर्मा की दमदार वापसी।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'विजय वर्मा छा गए।' टीजर के रिलीज के बाद फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय की हाल ही में फिल्म 'गुस्ताख इश्क' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म में विजय और फातिमा की केमिस्ट्री को लोगों ने पसंद किया लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका बुरा हाल हुआ है।

 


और पढ़ें