तेज प्रताप यादव, जिस अनुष्का यादव के लिए परिवार और पार्टी से निकाले गए, अब उन्हीं से उनकी दूरी बढ़ गई है और परिवार खिलाफ हो गया है। अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने आरोप लगाया है कि तेज प्रताप ने यादव ने जबरन उनके घर में घुसने की कोशिश की, अनुष्का से मिलने की कोशिश की। उन्होंने यह कदम तब उठाया, जब अनुष्का के घर में कोई नहीं था। आकाश यादव को तेज प्रताप ने माफिया बताया है और कहा कि उनसे अपनी जान का खतरा है।

आकाश यादव, छात्र राजद के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। वह अनुष्का यादव के भाई हैं। जो कुछ महीनों पहले तक तेज प्रताप यादव की कथित गर्लफ्रैंड बताई जा रही थीं। तेज प्रताप यादव के साथ उनकी तस्वीरें चर्चा में रहीं थीं। अचानक फरवरी 2026 में खबर आई कि वह मां बन गई हैं। तब तेज प्रताप यादव ने सार्वजनिक तौर पर कहा कि वह उस बच्ची के बाप नहीं हैं। 

यह भी पढ़ें: 'अनुष्का की बेटी से मिलने जबरदस्ती घर में घुसे', अब तेज प्रताप यादव पर लगे आरोप

आकाश यादव, अनुष्का यादव के भाई:-
जैसे बॉलीवुड में राखी सांवत हैं, वैसे ही यह बिहार की राजनीति में राखी सावंत हैं। उनके जैसे थेथरालॉजी वाली भाषा में बात करने का समय हमारे पास नहीं है। वह कोई न्यायालय, देवता या भगवान नहीं हैं, जो वह रिश्ता तय करेंगे, वह समाज मानेगा। हम उनसे रिश्ते खारिज कर रहे हैं। मैंने पहले भी कहा है कि हमें लालू यादव परिवार से मुक्ति चाहिए। 

आकाश यादव ने कहा, 'ये हमारी बिल्डिंग में आते-जाते रहे हैं। दो-दो घंटे बाहर खड़े रहते हैं। वह बड़े घर के बेटे हैं, अगर लालू यादव और राबड़ी देवी के बेटे न होते तो उनका क्या हाल होता। अपनी गरीबी और मध्यम वर्ग का ख्याल रखते हुए हमने हमेशा हाथ जोड़ के किनारा किया, हमें मुक्ति दीजिए। हमारी शांति इसी में है कि आप हमें बख्श दीजिए।'

आकाश यादव ने क्या मांग की है?

आकाश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मैं बिहार सरकार और प्रशासन से अपील कर रहा हूं कि जितने वे कल डरे हुए दिखाई दे रहे थे, उसकी अविलंब सचिवालय थाना, वरीय पुलिस अधिकारी तुरंत जांच करें। जांच करके, CCTV फुटेज निकालकर सारा सच मीडिया के समक्ष रखें। इसके बाद हम लोग उस आधार पर उनके खिलाफ लीगल नोटिस के साथ कानूनी प्रक्रिया में जाने का काम करेंगे।'

यह भी पढ़ें: 'खान सर ने कराई है प्रिंस यादव की हत्या', तेज प्रताप यादव का बड़ा आरोप

आकाश यादव, अनुष्का यादव के भाई:-
हमारे पूरे परिवार का चरित्र हनन जिस प्रकार से किया जा रहा है, हम कानूनी तौर पर कार्रवाई की प्रक्रिया में जा रहे हैं। अनुष्का यादव राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम के साथ अपनी बात रखेंगी। हम अपनी पीड़ा को उनके सामने रखेंगे और निष्पक्ष जांच की मांग हम करेंगे। CBI के समक्ष मैंने इस मामले को रखा है।

किस मामले में फंस गए हैं तेज प्रताप यादव?

राष्ट्रीय जनता दल नेता तेज प्रताप यादव ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव के खिलाफ पटना के सचिवालय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। तेजप्रताप ने आरोप लगाया कि आकाश और उसके साथी उनके घर में घुसकर हत्या की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने इसे अपने पिता लालू प्रसाद यादव की बीमारी का फायदा उठाकर परिवार के खिलाफ साजिश बताया और सुरक्षा की मांग की। 

तेज प्रताप यादव ने क्या शिकायत दी है?

तेज प्रताप ने आकाश पर अपनी छवि खराब करने और राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया है। आकाश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पलटवार किया किया है। उन्होंने तेज प्रताप और परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बहन अनुष्का महिला आयोग जाएगी और 2024-2025 की घटनाओं को सार्वजनिक किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: जिन अनुष्का यादव के नाम पर बेघर हुए, वह मां बनीं तो क्या बोले तेज प्रताप?

6 जून का कांड क्या है?

आकाश यादव ने दावा किया कि तेज प्रताप 6 जून को उनके घर जबरन घुसने कोशिश कर रहे थे। उन्होंने धमकियां दीं। आकाश की तहरीर पर एक FIR दर्ज हुई है। तेज प्रताप यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि अनुष्का के साथ उनका कोई संबंध नहीं है।  

अनुष्का और तेज प्रताप का रिश्ता क्या है?

तेज प्रताप ने कई बार कहा है कि अब अनुष्का से उनका कोई संबंध नहीं है। सोशल मीडिया पोस्ट, अकाउंट हैक होने की वजह से हुई थी। आकाश पर उन्होंने बदनाम करने, पैसे वसूलने और हत्या करने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।